PAK vs NZ: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। 15 ओवर खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स आज कुछ खास नहीं कर पाए। वह 8 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए। फिलिप्स को मोहम्मद नवाज ने अपनी फिरकी में फंसा लिया।
दरअसल, पाकिस्तान के लिए आठवां ओवर लेकर चालाक स्पिनर मोहम्मद नवाज लेकर आए थे। इस ओवर की अंतिम गेंद को प्वाइंट पर धकेल कर फिलिप्स 1 रन लेकर स्ट्राइक लेना चाहते थे, उनका यह दांव उल्टा पड़ गया और वह नवाज की फिरकी में फंस गए। आउट होने के बाद फिलिप्स गुस्से में बल्ला पटकते हुए पवेलियन लौटे।
नवाज की फिरकी में फंसे फिलिप्स
दरअसल, नवाज ने बल्लेबाज का मूड को भांपकर गेंद विकटों में फेंक दी, जिसे फिलिप्स ने प्वाइंट की दिशा में खेलना चाहा, उन्होंने तेजी से बल्ले को मोडा, जब तक बल्ला मुड़ता गेंद बल्ले से टकरा गई थी और सीधा नवाज के हाथों में चली गई। इस तरह न्यूजीलैंड को तीसरा बड़ा झटका लगा था।
अभी पढ़ें – Pak Vs Nz: ‘ये विलियमसन की क्लास है…’ 28 गेंद बाद लगाया करारा SIX, देखें Video
NZ vs PAK Head to Head
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर पाकिस्तान का पड़ला भारी नज़र आता हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें से पाकिस्तान ने ने 17 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के हाथ 11 जीत लगी है।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
मोहम्मद रिजवान (wk), बाबर आजम (c), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
16 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines