PAK vs NZ: 'वाह क्या थ्रो है'...गेंद पर चीते की तरह झपटे शादाब खान, OUT होने पर Devon Conway भी रह गए हैरान
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Devon Conway run out amazing throw by Shadab Khan
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Devon Conway run out amazing throw by Shadab Khan
PAK vs NZ: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच जारी है। आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। न्यूजीलैंड का स्कोर 11 ओवर में 3 विकेट पर 74 रन है।
फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स आउट हो गए हैं। पहला विकेट गिरने के बाद विलियमसन और कॉनवे ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने छठे ओवर तक 38 रन जोड़े, लेकिन छठवें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में कॉनवे आउट हो गए। शादाब खान ने डायरेक्ट हिट मारकर उन्हें रनआउट कर दिया।
अभी पढ़ें – Pak Vs Nz: शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड की बैटिंग को तोड़ा, सेमीफाइनल में मेन बैटर्स को फोड़ा
दरअसल, डेवोन कॉन्वे ने हल्के हाथों से गेंद को long of की तरफ गेंद को भेजा था और रन दौड़ गए। उधर गेंद पर फील्डर शादाब खान चीते की तरह झपटे और 21 मीटर दूर से गोली की रफ्तार में थ्रो किया, जिसने स्टंप की गिल्लियां उड़ा दीं। यह खतरनाक थ्रो देख बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे भी हैरान रह गए।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: मैच से पहले रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने की पिच क्यूरेटर से बात, मैदान का लिया जायजा
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर पाकिस्तान का पड़ला भारी नज़र आता हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें से पाकिस्तान ने ने 17 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के हाथ 11 जीत लगी है।
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
मोहम्मद रिजवान (wk), बाबर आजम (c), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: