PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीचे खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज आखिरी यानी पांचवा दिन है। अंतिम दिन का खेल शुरू होते ही पाकिस्तान को 2 बड़े झटके लग गए हैं। कप्तान बाबर आजम और
नौमान अली को न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने पवेलियन भेज दिया।
बाबर आजम 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें ईश शोढ़ी ने अपना शिकार बनाया, जबकि नौमान अली 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने आउट किया। कप्तान बाबर आजम स्पिनर ईश सोढ़ी की गेंद पर चौका कूटना चाहते थे, लेकिन वह गेंद मिस कर गए और LBW आउट होकर पवेलियन लौट आए।
और पढ़िए – संजू सैमसन को कुमार संगकारा की खास सलाह, बताया- कैसे बनेंगे टीम इंडिया के स्टार
इस तरह आउट हुए बाबर आजम
दरअसल, पांचवे दिन के पहले सेशल में ही न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने घातक गेंदबाजी की। ईश सोढ़ी की गेंद गिकर अंदर आई और काफी नीचे रही, जिसको खेलने में बाबर आजम चूक गए और गेंद सीधा पैड पर जा लगी। इस तरह जब गेंदबाज की अपील पर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी और बाबर को आउट करार दिया।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची टेस्ट मैच स्कोरकार्ड
अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए थे। फिर बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और 9 विकेट के नुकसान पर पहली पारी में 612 रन बना डाले। अब पाकिस्तान दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना चुकी है। इस टेस्ट में पाकिस्तान अभी भी 34 रन पीछे है।
https://twitter.com/FakeBissh/status/1608706942037549057?s=20&t=nfY2C16IMn5rMOyRWpbXdw
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines