PAK vs NZ: पाकिस्तान ने शनिवार को रावलपिंडी में दूसरे वनडे के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए। तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने टीम के लिए वनडे डेब्यू किया, जबकि शाहीन अफरीदी चोट के कारण बाहर हो गए। वहीं शादाब खान और शान मसूद की जगह अब्दुल्ला शफीक और उसामा मीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इहसानुल्लाह ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया था।
सीरीज में 1-0 से आगे पाकिस्तान
सलामी बल्लेबाज फखर जमां के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने गुरुवार को पहला वनडे पांच विकेट से जीता और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इससे पहले कीवी टीम ने पांच मैचों की ट्वेंटी 20 सीरीज 2-2 से बराबर कर घरेलू टीम को झटका दिया था।
और पढ़िए – DC vs SRH: दिल्ली की एक और हार, सन राइजर्स ने 9 रनों से दी शिकस्त
न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
स्टैंड-इन कप्तान टॉम लैथम के नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने 2-0 से पिछड़ते हुए तीसरे और पांचवें मैच में वापसी की, जबकि चौथा मैच बारिश के बाद रद्द कर दिया गया। पाकिस्तान ने आजम की कप्तानी वाली 7 में से 5 वनडे सीरीज जीती हैं। उसे 2021 में इंग्लैंड और इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो हार मिली थीं। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच हुई पिछली छह वनडे सीरीज में से न्यूजीलैंड ने पांच में जीत दर्ज की है जबकि एक ड्रॉ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी आखिरी श्रृंखला हार 2011 में घर पर थी। मौजूदा सीरीज के अन्य मैच 3, 5 और 7 मई को कराची में हैं।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:
चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), मार्क चैपमैन, हेनरी निकोल्स, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी
और पढ़िए – क्या धोनी को संन्यास वापस लेकर खेलना चाहिए WTC Final? रवि शास्त्री ने दिया ये जवाब
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:
फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, इहसानुल्लाह
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
20 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: ईशान किशन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, टीम इंडिया ने किया कमबैक
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines