नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद ने बुधवार को पीसीबी की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ घोषित टीम का बचाव किया। इस टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, फखर जमान और हारिस रऊफ की वापसी हुई है। रशीद ने कहा- अगले एक साल में तीन मेगा इवेंट हैं जिसमें एशिया कप, वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप शामिल हैं। हम एक संयोजन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे पास बहुत कम समय है।
आजम खान को स्पिनरों के खिलाफ करना होगा काम
वनडे खेलने के महत्व पर जोर देते हुए रशीद ने कहा कि एशिया कप से पहले पाकिस्तान के पास आठ 50 ओवर के मैच हैं। उन्होंने कहा- हमने बहुत कम वनडे खेले हैं, लेकिन मैं किसी टीम को कमजोर नहीं मानता। आजम खान को टीम से बाहर किए जाने के संबंध में पीसीबी के अधिकारी ने कहा कि क्रिकेटर को अपनी कमजोरी को पहचानकर उस पर काम करके वापसी करने की जरूरत है। रशीद ने कहा- “आजम खान को स्पिनरों के खिलाफ कठिनाई का सामना करना पड़ा है और उन्हें इस पर काम करना होगा।” आजम खान अफगानिस्तान के खिलाफ आयोजित टी20 सीरीज में दो पारियों में खेलते हुए सिर्फ एक रन बना सके।
और पढ़िए – IPL 2023: जीत से गदगद हुए गब्बर, बोले- ‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हूं’
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1643249882080083974?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643249882080083974%7Ctwgr%5E2d04dfeddfb2eeb1ec7d31776fbff947188d4b1d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fpak-vs-nz-pakistan-announced-squad-for-t-20-and-odi-series-babar-azam-mohammad-rizwan-shaheen-afridi-return%2F199521%2F
हारिस सोहेल की तारीफ की
हालांकि रशीद ने वनडे टीम में जगह बनाने वाले हारिस सोहेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक असाधारण बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। हारिस सोहेल एशियाई परिस्थितियों में अच्छा साबित हो सकते हैं। मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि अगर वह फॉर्म में है और फिट रहता है तो मिडल ऑर्डर को सपोर्ट करेगा। रशीद ने कहा कि सोहेल और आजम खान की तुलना नहीं की जा सकती है। रशीद ने शादाब खान को शामिल करने का भी बचाव किया। बाबर आजम की कप्तानी के बारे में अटकलों पर विराम लगाते हुए पीसीबी अधिकारी ने कहा कि वे सिर्फ अफवाहें थीं और कहा कि उन्होंने इस बारे में कभी बात नहीं की।
और पढ़िए – IPL 2023: RR ने अश्विन से क्यों कराई ओपनिंग? संजू सैमसन ने बताईं 2 वजह
बाबर आजम के साथ तीन मीटिंग हुईं
रशीद ने कहा कि टीम चयन से पहले कप्तान बाबर आजम के साथ बात की गई थी। उन्होंने कहा, “बाबर आजम के साथ दो से तीन मीटिंग हुई हैं और हर खिलाड़ी पर चर्चा की गई है।” उन्होंने कहा कि किसी के चयन पर कोई असहमति नहीं है और हर कोई एक ही पेज पर है। हालांकि, टीम में किसे खेलना है या नहीं यह अब बाबर आजम पर निर्भर करता है। मुख्य चयनकर्ता ने टीम के खेल क्रम के बारे में भी बात की और जोर देकर कहा कि अब हर खिलाड़ी किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकता है क्योंकि कोई विशिष्ट संख्या नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि टीम के लिए कोचिंग स्टाफ को डेढ़ सप्ताह में अंतिम रूप दिया जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
24 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
49 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
52 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines