IPL 2023: RR ने अश्विन से क्यों कराई ओपनिंग? संजू सैमसन ने बताईं 2 वजह
Edited By Pushpendra Sharma

Ravichandran Ashwin Sanju Samson
Edited By Pushpendra Sharma

Ravichandran Ashwin Sanju Samson
नई दिल्ली: बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल का आठवां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कभी मैच ने किंग्स की तरफ रुख बदला तो कभी कमान रॉयल्स के हाथ में रही, लेकिन अंतत: पंजाब किंग्स ने ये मुकाबला 5 रन से जीत लिया। सैम कुरेन ने लास्ट ओवर में 16 रनों का बचाव कर टीम को दमदार जीत दिलाई। इस मैच में फैंस को रॉयल्स की ओर से एक अनोखा सरप्राइज मिला। दरअसल, जोस बटलर की जगह ओपनिंग करने उतरे रविचंद्रन अश्विन को देखकर फैंस चौंक गए। यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग करने अश्विन को ही क्यों भेजा गया। इसके पीछे की पूरी कहानी कप्तान संजू सैमसन ने मैच के बाद बताई।
सैमसन ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा ट्रैक था, नई गेंद के साथ ज्यादा हलचल नहीं थी, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों ने हाई स्कोर वाले विकेट पर विविधताओं का इस्तेमाल किया। मुझे लगता है कि हमने उन्हें 197 तक सीमित करने के लिए अच्छा प्रयास किया।
अश्विन की ओपनिंग करने की वजह बताते हुए सैमसन ने कहा- जोस पूरी तरह से फिट नहीं थे। दरअसल, कैच लेने के दौरान उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। हम चाहते थे कि बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल को मध्य क्रम में रखें। इसके पीछे की सोच बीच के ओवरों में दो स्पिनरों से निपटने की थी।
ध्रुव जुरेल की तारीफ कर सैमसन ने कहा- कोचों ने ध्रुव जुरेल पर बहुत काम किया है। हमारे पास आईपीएल से पहले एक वर्क वीक कैंप था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने हमारी अकादमियों में काफी समय काम किया है, वो काबिले तारीफ है। गेंदें और जिस तरह से वे आगे बढ़ रहे हैं उससे मैं खुश हूं। मैं दूसरी पारी में ओस आने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन यह शुरुआत में ही थी, अगले गेम में इस तरह की चीजों के लिए बेहतर तैयार रहने की जरूरत है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: