नई दिल्ली: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में लगातार तीसरा शतक ठोक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे फखर ने 144 गेंदों में 17 चौके-6 छक्के ठोक नाबाद 180 रन जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इस मैच में कप्तान बाबर आजम अर्धशतक से महज एक रन से चूक गए। जब फखर ने अपना शतक पूरा किया तो दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि इससे पहले फखर ने पहले वनडे में शतक जड़ने के बाद एक नई चर्चा छेड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि वे ओपनिंग में बाबर-रिजवान से बेहतर गेंदबाजों को हिट कर सकते हैं। अब फखर ने दूसरे वनडे में बाबर से मिली सलाह का खुलासा किया है।
बाबर ने मुझे सिंगल, डबल्स लेने और लंबी पारी के लिए कहा
जमां ने कहा- “बाबर ने मुझे सिंगल, डबल्स लेने और लंबी पारी खेलने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर जोखिम की जरूरत है, तो इसे वह लेगा क्योंकि अगर मैं वहां रहता, तो वे बाएं हाथ के गेंदबाज से बॉलिंग नहीं करा पाते और हम उनकी योजनाओं को बिगाड़ देते।” जमां ने आगे कहा- “हर कोई जानता है कि बाबर कितना बड़ा बल्लेबाज है। उसकी मानसिकता दूसरों से बहुत अलग है। वह कभी भी दबाव में नहीं आता, भले ही रिक्वायर्ड रेट बढ़ रही हो। वह मुझे शांत रहने के लिए कहता रहा। उसने कहा कि हम आसानी से रनों का पीछा करेंगे।”
और पढ़िए – IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में कॉन्वे की बड़ी छलांग, देखें टॉप पांच बल्लेबाजों की लिस्ट
मैं बाबर, रिजवान और इमाम के साथ बल्लेबाजी का आनंद लेता हूं
जमां ने इससे पहले कहा था कि वह इमाम के साथ ओपनिंग करना पसंद करते हैं। अब उन्होंने बाबर के साथ बैटिंग एंजॉय करने की भी बात कही। फखर ने कहा- “मैं वास्तव में बाबर, रिजवान और इमाम के साथ बल्लेबाजी का आनंद लेता हूं। उन्होंने कभी भी आप पर दबाव नहीं आने दिया। मेरी भूमिका हमेशा तेज खेलने और आक्रामक होने की रही है, लेकिन ये लोग मेरा काम इतना आसान कर देते हैं।” इस जीत ने पाकिस्तान को पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त दिला दी, जिसके आखिरी तीन मैच कराची में तीन, पांच और सात मई को होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
40 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines