नई दिल्ली: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां ने गदर मचा दिया। फखर ने शानदार वापसी करते हुए धमाकेदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने अपनी सेंचुरी 120 गेंदों में जड़ी। जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। खास बात यह है कि अपनी शतकीय पारी में फखर ने 81 हजार रुपये का छक्का जड़ा। जी हां, फखर ने एक ऐसा छक्का ठोका, जिसकी कीमत 81 हजार रुपये से ज्यादा रही।
बाढ़ पीड़ितों के लिए पाकिस्तान की बैंक की पहल
ये नजारा 26वें ओवर में देखने को मिला। मिशेल सेंटनर ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, फखर ने पोजिशन ली और एक पैर मोड़ कवर पॉइंट के ऊपर से करारा छक्का ठोक डाला। फखर के इस छक्के की कीमत एक हजार डॉलर रही। दरअसल, पाकिस्तान की बैंक अल्फालाह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक पहल की है। जिसके तहत हर छक्के पर एक हजार डॉलर डोनेट किए जाएंगे। इस तरह फखर के इस छक्के की कीमत लगभग 81 हजार रुपये रही। फखर जमां ने वनडे में दमदार वापसी की है। हालांकि वह दूसरे वनडे में डक पर आउट हो गए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग वनडे मैच में उन्होंने 56 रन की शानदार पारी खेली थी। फखर की वनडे करियर में ये आठवीं सेंचुरी रही।
और पढ़िए –IND vs SL: उमरान मलिक की दीवानगी, दूसरे मैच की डिमांड क्या तीसरे वनडे में करेंगे पूरी
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1613860716523720705?cxt=HHwWgsDU1azxyuUsAAAA
IND vs AUS: ‘बहुत निराश हूं…’, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर स्टार खिलाड़ी का छलका दर्द
फ्लॉप रहे कप्तान बाबर आजम
हालांकि इस मैच में दूसरे ओपनर शान मसूद का बल्ला नहीं चला। मसूद डक पर आउट हो गए। दूसरी ओर कप्तान बाबर आजम भी फेल रहे। वह 13 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 74 गेंदों में 77 रन जड़े। रिजवान ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
40 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines