नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम घर में न्यूजीलैंड का मुकाबला करेगी। पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली न्यूजीलैंड की टीम यहां दो टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए शेड्यूल में बदलाव किया है। पीसीबी ने संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।
27 के बजाय 26 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
एक बयान में पीसीबी ने कहा कि टेस्ट सीरीज निर्धारित समय से एक दिन पहले शुरू होगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 27 दिसंबर से होनी थी, लेकिन अब यह 26 दिसंबर से शुरू होगी। पीसीबी ने बयान में कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पारस्परिक रूप से एक दिन के लिए न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के पाकिस्तान दौरे के रिवाइज शेड्यूल पर सहमति व्यक्त की है।
और पढ़िए – IND vs BAN: ये जादुई स्पिनर तोड़ सकता है बांग्लादेश की कमर, दो मैचों में कर चुका है 15 बल्लेबाजों का शिकार
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1602635423171371009
पीसीबी ने कारणों का नहीं किया खुलासा
दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट अब 26 दिसंबर से नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में और दूसरा मुल्तान में 3 जनवरी से खेला जाएगा। तीन वनडे 10, 12 और 14 जनवरी को कराची में खेले जाएंगे। हालांकि पीसीबी ने इस दौरे को एक दिन पहले शुरू करने के कारण का खुलासा नहीं किया।
और पढ़िए – Ranji Trophy: संजू सैमसन ने मचा दी धूम, बेखौफ ठोक डाले 7 छक्के, देखें वीडियो
अब ये होगा शेड्यूल
- पहला टेस्ट: दिसंबर 26-30 नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में
- दूसरा टेस्ट: 3-7 जनवरी को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में
- पहला वनडे: 10 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में
- दूसरा वनडे: 12 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में
- तीसरा वनडे: 14 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines