नई दिल्ली: पाकिस्तान ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। इसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां और शाहीन अफरीदी की वापसी हो गई है। इन खिलाड़ियों को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था। बाबर की जगह शादाब खान को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।
सीरीज में पाकिस्तान को पहली बार 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बीच पाकिस्तान टीम में अटकलों का दौर शुरू हो गया था। कहा ये भी जा रहा था कि बाबर को कप्तानी से दूर किया जा सकता है, वहीं शादाब की जगह नए उप कप्तान की भी तलाश की जा रही है। हालांकि इन अटकलों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष नजम सेठी ने विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – IPL 2023, PBKS vs RR: गुवाहाटी में पहली बार होगा आईपीएल मैच, जानें पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद
लोग फर्जी डर फैला रहे थे, वे आज नौकरी से बाहर हो गए
सेठी ने ट्विटर पर लिखा- “बाबर आजम आज मुझसे मिलने आए। मैंने उनसे कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे। फिर पीसीबी ने टीम की घोषणा की, तो जो लोग फर्जी डर फैला रहे थे, वे आज नौकरी से बाहर हो गए।”
https://twitter.com/najamsethi/status/1643280566257872898?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643280566257872898%7Ctwgr%5Edc19529a357bbdf756a151972397943f0a7c7fd7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geosuper.tv%2Fsuperlayout%2Fcontent%2Fposts%2Fedit%2F23739
और पढ़िए – IPL: ‘इसे भूल जाओ यार’ श्रीसंत को मोहाली में हुए विवाद की याद दिला रहे थे सहवाग, हरभजन ने बीच में रोका, देखें वीडियो
तीन युवा खिलाड़ी बरकरार
पाकिस्तान की टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले तीन युवा खिलाड़ी इहसानुल्लाह, सईम अयूब और जमान खान को बरकरार रखा गया है। इहसानुल्लाह को अपने करियर में पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।
पाकिस्तान की टी20 टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और जमान खान
पाकिस्तान वनडे टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह , सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर। रिजर्व खिलाड़ीः अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और तैय्यब ताहिर
ये होगा शेड्यूल
14 अप्रैल – पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
15 अप्रैल – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
17 अप्रैल – तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
20 अप्रैल – चौथा टी20ई, रावलपिंडी
24 अप्रैल – 5वां टी20 इंटरनेशनल, रावलपिंडी
वनडे सीरीज का शेड्यूल
27 अप्रैल – पहला वनडे, रावलपिंडी
29 अप्रैल – दूसरा वनडे, रावलपिंडी
3 मई – तीसरा वनडे, कराची
5 मई – चौथा वनडे, कराची
7 मई – 5वां वनडे, कराची
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट-गंभीर के बीच अनबन, BCCI ने दी थी जिम्मेदारी
32 mins agoचार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
7 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
8 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
9 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
10 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
10 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
11 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
11 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines