हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: फाइनल में पहुंचते ही बाबर-शादाब का जोश हुआ हाई...पवेलियन में झूम उठे रऊफ..देखें जीत का सेलिब्रेशन

विज्ञापन
PAK vs NZ Babar Azam and Haris Rauf celebrates victory on New Zealand

PAK vs NZ: टी 20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर दिया है। इस जीत के साथ पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। जैसे ही शान मसूद के बल्ले से विनिंग रन निकला तो पवेलियन में बैठे पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी और स्टॉप खुशी से झूम उठा।

जीत की खुशी में डूबे बाबर आजम और शादाब खान

पवेलियन में बैठे कप्तान बाबर आजम, उपकप्तान शादाब कान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का जोश देखते ही बनता है। यह तीनों खिलाड़ी जीत का सेलिब्रेशन करते दिखे। इसके बाद शादाब खान ने कप्तान बाबर को गले से लगाया। फिर पूरे स्टाफ ने एक दूसरे को बधाई दी। इसका वीडियो आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

अभी पढ़ें – T20 WC: शाहीन अफरीदी ने क्यों थामा तिरंगा? ‘ससुर’ शाहिद अफरीदी की आ गई याद

विज्ञापन

 

7 विकेट से जीता पाकिस्तान

दरअसल, सिडनी में पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। जिसमें पाकिस्तान ने 7 विकेट से शानदाज जीत दर्ज की है। इस मैच में पाकिस्तान शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर हावी रही और अंत में मैच अपने नाम कर लिया।

अभी पढ़ें – IPL 2023: आईपीएल ऑक्शन की नई तारीख आई सामने, अब इस शहर में होगा आयोजन

विज्ञापन

टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मैच का हाल

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए थे। इस टारगेट को पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर अंतिम ओवर में 5 गेंद बाकि रहते हासिल कर लिया। सिडनी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए ओपनर बाबर आजम (53 रन) और मोहम्मद रिजवान (57 रन) ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। दोनों ने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। अंत में मोहम्मद हारिस और शान मसूद ने जीत दिला दी

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola