नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान बाबर आजम 24 रन बनाकर रनआउट हो गए। हालांकि वे जिस तरह से रनआउट हुए उस पर कप्तान का गुस्सा फूट पड़ा। बाबर 41 गेंदों में तीन चौका और एक छक्का ठोक 24 रन बना चुके थे, लेकिन 25वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ कि दर्शकों को ये तय करना मुश्किल हो गया कि बाबर के रनआउट में गलती किसकी थी।
तीसरा रन लेना चाहते थे बाबर
ये नजारा 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला। माइकल ब्रेसवैल ने इमाम उल हक को गेंद डाली तो उन्होंने इसे डीप मिडविकेट की ओर घुमा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से भागते हुए दो रन पूरे कर लिए, लेकिन बाबर तीसरा रन भी दौड़ना चाहते थे। जैसे ही बाबर ने तीसरा रन लेने के लिए दौड़ लगाई, स्ट्राइकर एंड पर खड़े इमाम ने आधे रास्ते से ही उन्हें वापस लौटने का इशारा कर दिया, लेकिन बाबर की स्पीड इतनी तेज थी कि वे बिना रुके दूसरे छोर पर जा पहुंचे।
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1610227708981837824
कंफ्यूजन से खफा दिखे बाबर आजम
इधर फील्डर निकोलस ने जैसे ही गेंदबाज ब्रेसवैल को गेंद थ्रो की, उन्होंने बिना देर किए गिल्लियां बिखेर डालीं। इमाम और बाबर दोनों के बीच इस कंफ्यूजन और रन आउट पर काफी गुस्सा दिखाई दिए। बाबर तो इस रनआउट पर इतने खफा थे कि पवेलियन जाने के बाद उनका मुंह लटका नजर आया। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट में यह पहली बार नहीं है जब कंफ्यूजन के चलते कोई बल्लेबाज रनआउट हुआ हो या कैच छूटा हो। बाबर के इस रनआउट पर फैन पाकिस्तान क्रिकेट को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए –BBL 2022: आउट या नॉटआउट? Adam Zampa के Mankading पर मच गया बवाल, देखें वीडियो
https://twitter.com/baigzain_09/status/1610255791545614336
इमाम ने पूरा किया अर्धशतक
इस वक्त इमाम उल हक 34 रन बनाकर खेल रहे थे, हालांकि बाबर के जाने के बाद उन्होंने दूसरे सेशन में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हाफ सेंचुरी जड़ने के लिए शानदार छक्का जमाया। इमाम ने छह चौके और एक छक्का ठोक शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
37 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
44 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines