नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट में अंपायर अलीम डार एक बार फिर अपने डिसिजन को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं। अलीम डार ने मैच में कई गलत फैसले लिए जो पाकिस्तान के लिए घातक साबित हो सकते थे। वो तो गनीमत रही कि पाकिस्तान के डीआरएस का विकल्प था, वर्ना अलीम डार के फैसलों पर यकीन किया जाता तो मैच का रुख ही मुड़ चुका होता। डार की फैसलों पर पाकिस्तानी प्रशंसकों ने एक बार फिर उनकी क्लास लगा दी है।
डेवोन कॉनवे को नहीं दिया आउट
हुआ यूं कि तीसरे दिन सुबह पाकिस्तानी स्पिनर नौमान अली ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को स्टंप्स के ठीक सामने फंसा दिया। खिलाड़ियों ने एकजुट होकर अपील की, लेकिन अंपायर डार ने यह नहीं सोचा कि गेंद स्टंप्स पर लग रही है। जोरदार अपील के बावजूद उन्होंने अपनी अंगुली नहीं उठाई। हालांकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने रिव्यू लिया जिसमें साफ नजर आया कि बॉल टप्पा पड़ने के बाद विकेट्स में टकरा रही है। आखिरकार अलीम डार को फैसला बदलकर कॉनवे को 92 रन पर आउट करार देना पड़ा। यदि पाकिस्तान के पास रिव्यू नहीं होता तो कॉनवे सेंचुरी ठोक चुके होते।
बाबर आजम को भी दिया था गलत आउट
इससे पहले पहले दिन बाबर आजम को डार ने LBW आउट करार दिया था, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान ने तुरंत रिव्यू लिया। जिसमें नजर आया कि गेंद विकेट से नहीं टकरा रही थी। इसके बाद निर्णय पलट दिया गया। डार ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी 3 गलत फैसले लिए थे।
https://twitter.com/webonist_/status/1607986030002507777
हो जाओ रिटायर
अलीम डार की खराब अंपायरिंग पर पाकिस्तानियों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने अंपायरिंग से रिटायर होने के लिए कहा है। डार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल का हिस्सा हैं, लेकिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें खराब रेटिंग मिल सकती है। मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 129 ओवर में 400 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines