Ranji Trophy: रियान पराग ने मचा दी सनसनी, पहले चटकाए 4 विकेट, फिर 278 की स्ट्राइक रेट से ठोक डाले इतने रन

ranji trophy assam vs hyderabad riyan parag

ranji trophy assam vs hyderabad riyan parag

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी में बुधवार को एक ऑलराउंडर ने ऐसी सनसनी मचाई कि क्रिकेट के गलियारे दंग रह गए। हम बात कर रहे हैं असम के ऑलराउंडर रियान पराग की। रियान ने हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में पहले गेंद से गदर मचाया फिर बल्ले से तबाही मचा दी।

विज्ञापन

चार विकेट चटकाए, फिर ठोक डाले 78 रन

पराग ने गेंदबाजी में पहले 20 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके बाद जब वे बल्लेबाजी के लिए आए तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। पराग ने 8 चौके-6 छक्के ठोक महज 28 गेंदों में 78 रन ठोक डाले। खास बात यह है कि उन्होंने अपना पचासा महज 19 गेंदो में पूरा किया। पराग ने आते ही जलवा दिखाना शुरू कर दिया था। वे लगभग 300 की स्ट्राइक रेट से रन जड़ते रहे। उनके सामने हैदराबाद का जो भी बॉलर आया, उन्होंने उसे कूटना शुरू कर दिया। रियान पराग का बल्ला एक के बाद एक धमाकेदार छक्के जड़कर आग उगलता दिखाई दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की बांछें खिलीं

एक से एक लाजवाब शॉट, बेहतरीन बल्लेबाजी कर पराग ने सुर्खियां बटोर लीं। हालांकि वह शतक से चूक गए। उन्हें रवि तेजा ने रोहित रायडू के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। असम ने दूसरी ईनिंग में 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। पहली ईनिंग में असम ने 205 रन बनाए थे। वहीं हैदराबाद ने 208 रन बनाए। रियान पराग की धुआंधार बैटिंग देख आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स की बांछें खिल गई हैं।

विज्ञापन

सौराष्ट्र के खिलाफ मचा चुके हैं तहलका

असम के इस खिलाड़ी ने न केवल फर्स्ट क्लास क्रिकेट, बल्कि लिस्ट ए में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 13-16 दिसंबर के बीच सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रियान ने तहलका मचा दिया था। उन्होंने पहली ईनिंग में 76 और दूसरी में 95 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। साथ ही गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटका डाले थे। पराग की शानदार परफॉर्मेंस ने सनसनी मचा दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ