नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने धमाकेदार वापसी की। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहली ईनिंग में 153 गेंदों में 9 चौके ठोक 86 रन जड़े। इसके साथ ही उन्होंने कमबैक पर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। सरफराज अहमद पाकिस्तान के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं।
50 मैचों में 2743 रन
सरफराज ने अब तक 50 मैचों में 37.06 के औसत से 2743 रन जड़े हैं। उनके नाम तीन शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं। सरफराज ने टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल का रिकॉर्ड तोड़ा। कामरान ने 53 मैचों में 2648 रन जड़े थे। वहीं तीसरे स्थान पर मोईन खान का नाम शामिल हैं। जिन्होंने 66 मैचों में 2581 रन बनाए थे। इम्तियाज अहमद ने 38 मैचों में 2010 और राशिद लतीफ ने 37 मैचों में 1381 रन बनाए थे। इन रनों के साथ सरफराज पाकिस्तान के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। रिजवान की बात करें तो उन्होंने 27 मैचों में 1373 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – BAN vs ENG: छह साल बाद इंग्लैंड जाएगी बांग्लादेश, जानिए वनडे और टी 20 सीरीज का शेड्यूल
शाहिद अफरीदी का बड़ा रोल
सरफराज की वापसी में पाकिस्तान के नवनियुक्त चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी का बड़ा रोल रहा है। वह पहले से ही सरफराज को प्लेइंग इलेवन में रखने के पक्ष में थे, लेकिन जब तक वे चीफ सलेक्टर नहीं बने थे तब तक विकेटकीपर-बल्लेबाज और बाबर आजम के दोस्त मोहम्मद रिजवान को ही मौका दिया जाता रहा। हालांकि रिजवान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप साबित हुए थे।
करीब 4 साल बाद की वापसी
शाहिद ने ही बाबर के साथ बैठकर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन तय की थी। जिसमें मोहम्मद रिजवान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। करीब 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे सरफराज ने अपने सलेक्शन को सही साबित किया और कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर 150 रनों से भी ज्यादा की साझेदारी की। वे टीम को एक मजबूत स्कोर तक ले गए। दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। उसके दोनों ओपनर नाबाद हैं और 165 रन ठोक चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम 273 रनों से पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन पाकिस्तान की टीम क्या कमाल करती है।
और पढ़िए – Ranji Trohpy: ताश के पत्तों की तरह ढहा दी विपक्षी टीम, इस गेंदबाज ने जय शाह को बना लिया मुरीद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines