Ranji Trohpy: ताश के पत्तों की तरह ढहा दी विपक्षी टीम, इस गेंदबाज ने जय शाह को बना लिया मुरीद

ranji trophy himachal vs uttarakhand Deepak Dhapola Jay Shah

ranji trophy himachal vs uttarakhand Deepak Dhapola Jay Shah

नई दिल्ली: भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में एक गेंदबाज ने ऐसा कहर बरपाया कि दुनिया दंग रह गई। मंगलवार से उत्तराखंड और हिमाचल के बीच देहरादून में शुरू हुए मुकाबले में उत्तराखंड के गेंदबाज दीपक धपोला ने एक के बाद एक 8 विकेट चटकाकर हिमाचल प्रदेश की टीम की धज्जियां उड़ा दीं।

विज्ञापन

आखिरी 5 गेंदों में चटकाए 4 विकेट

धपोला की घातक गेंदबाजी के आगे हिमाचल की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह महज 49 रन पर बिखर गई। दीपक धपोला ने 8.3 ओवर में 35 रन देकर 8 विकेट चटकाए। खास बात यह है कि उन्होंने आखिरी पांच गेंदों में चार विकेट चटका डाले। उन्होंने ओपनर राघव धवन को 0, प्रशांत चोपड़ा को 1, अंकित कलसी को 26, अमित कुमार को 6, आकाश वशिष्ठ को 4, मयंक डागर को 0, पंकज जसवाल को 5 और वैभव अरोड़ा को 0 पर चलता कर दिया। दीपक की गेंदें इतनी खतरनाक थी कि चार विकेट बोल्ड और चार बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

जय शाह हो गए मुरीद

दीपक की इस खतरनाक गेंदबाजी ने हाहाकार मचा दिया है। उनकी शानदार गेंदबाजी को देख भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह भी मुरीद हो गए हैं। शाह ने दीपक धपोला की शानदार गेंदबाजी की तारीफ कर ट्वीट किया।

विज्ञापन

टूर्नामेंट के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक

जय शाह ने ट्वीट कर कहा- रणजी ट्रॉफी ने समय-समय पर देसी प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद की है। इस बार यह क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के दीपक धपोला हैं। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उनका 8/35 प्रदर्शन टूर्नामेंट के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक है। बहुत लंबा सफर है!

विज्ञापन

और पढ़िए –  PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के ताबड़तोड़ फैसले, पाकिस्तान की टेस्ट स्क्वाड में शामिल किए तीन युवा खिलाड़ी

जानिए कौन हैं दीपक धपोला

बागेश्वर में जन्मे 32 साल के दीपक धपोला दाएं हाथ के मीडियम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। फर्स्ट क्लास के 14 मैचों की 24 ईनिंग में धपोला ने 17.80 के औसत से 61 विकेट चटकाए हैं। वहीं लिस्ट ए के 13 मैचों में उनके नाम 17 विकेट हैं। हालांकि टी 20 के दो मैचों में वे कोई विकेट नहीं ले सके हैं। मैच की बात की जाए तो धपोला की शानदार गेंदबाजी के आगे हिमाचल की टीम महज 16.3 ओवर ही खेल सकी और 49 रन पर आउट हो गई। अभय नेगी ने 5 ओवर में दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 295 रन बना लिए हैं। उत्तराखंड की टीम 246 रन की लीड ले चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ