नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन गजब के नजारे सामने आए। न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन पूरी तरह से हावी रही, लेकिन पाकिस्तान के स्पिनर्स ने भी महफिल लूट ली। महज तीसरा टेस्ट खेल रहे अबरार अहमद ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 5 विकेट चटका डाले। अबरार ने 67.5 ओवर में 205 रन देकर पांच बल्लेबाजों को चलता किया। उन्होंने टॉम लैथम को 113, डेरिल मिशेल को 42, माइकल ब्रेसवेल को 5, ईश सोढ़ी को 65 और नील वागनर को डक पर पवेलियन भेजा। वागनर को तो अबरार ने इस तरह झटका दिया कि वे क्रीज पर स्टाइल मारते ही रह गए।
रिवर्स स्वीप लगाकर चौका लगाना चाह रहे थे वागनर
ये नजारा 189वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 597 रन हो चुका था। विलियमसन 186 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि वागनर अपना खाता खोलने की जुगत में लगे थे। वागनर को जैसे ही अबरार ने इस ओवर की छठी गेंद डाली, बल्लेबाज ने रिवर्स स्वीप लगाकर चौका कूटना चाहा, लेकिन शायद वे पाकिस्तान के स्टार स्पिनर को आंकने की गलती कर बैठे।
और पढ़िए –BBL 2022: अचानक हवा में उड़ा विकेटकीपर…लपक लिया असंभव कैच, देखकर रह जाओगे हैरान
जैसे ही वागनर ने रिवर्स स्वीप लगाया, धूल उड़ी और बॉल उनके बल्ले पर लगकर ऐसी उछली कि पीछे खड़े आगा सलमान ने आसान कैच लेकर उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया। अबरार के साथ नौमान अली ने 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद वसीम जूनियर को एक विकेट मिला।
5 ईनिंग में 22 विकेट
पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले अबरार अहमद इन दिनों बेहतरीन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। वे अपना सिर्फ तीसरा ही मुकाबला खेल रहे हैं और दो बार पांच और दो बार चार विकेट निकाल चुके हैं। अबरार के 5 ईनिंग में 22 विकेट हो चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ये गेंदबाज अपने करियर में कई नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
और पढ़िए –BBL 2022: ग्रीन ने चालाकी से कर दिया Billings का खेल, विकेटकीपर ने मौज कर दी, देखें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
8 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
41 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines