PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, टीम में हुआ ये महत्वपूर्ण बदलाव

PAK vs NZ 1st Test

PAK vs NZ 1st Test

PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम में दिग्गज खिलाड़ी सरफराज अहमद की वापसी हो गई है। वहीं मोहम्मद रिजवान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

20 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड पाकिस्‍तान में टेस्‍ट सीरीज खेलने जा रही है। एक तरफ पाकिस्तान की टीम है जो अंग्रेजों से टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप के सदमें से उभरते हुए न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। वहीं, न्‍यूजीलैंड की टीम की कमान टिम साउदी के कंधों पर है और वे इसे जरुर अच्छे से संभालना चाहेंगे।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल

NZ vs PAK head to head: ये है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो अभी तक दोनों टीमों के बीच 60 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान टीम ने 25 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं न्यूजीलैंड टीम 14 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है।

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्‍ट कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे से पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच खेला जाएगा।

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्‍ट टीवी पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?

स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच का प्रसारण होगा।

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे फैन्‍स?

डिजनी हॉटस्‍टार एप के माध्‍यम से फैन्‍स पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मोबाइल पर देख सकते हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ