PAK vs NZ: कोई नहीं है टक्कर में...केन विलियमसन ने सेंचुरी ठोक बनाया बड़ा रिकॉर्ड

PAK vs NZ 1st Test kane williamson

PAK vs NZ 1st Test kane williamson

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने गदर मचा दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 222 गेंदों में 11 चौके ठोक 105 रन जड़े। केन विलियमसन की ये टेस्ट क्रिकेट में 25वीं सेंचुरी थी।

विज्ञापन

25वां शतक लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने

इस शानदार शतक के साथ वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में 25 शतक का आंकड़ा छूने वाले पहले कीवी खिलाड़ी बन गए। टेस्ट शतक के मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने के मामले में रॉस टेलर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टेस्ट में 19 शतक जमाए हैं। टेलर अब रिटायर हो चुके हैं। जबकि तीसरे स्थान पर मार्टिन क्रो हैं, जिनके नाम 17 शतक दर्ज हैं। क्रो भी रिटायर हो चुके हैं। विलियमसन को इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज टॉम लैथम टक्कर दे सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जमाने के बाद लैथम के नाम 13 शतक हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेंगे

खास बात यह है कि केन महज 210 रन बनाते ही रॉस टेलर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में टेलर के नाम 7683 रन दर्ज हैं। जबकि केन 7473 रन बनाकर खेल रहे हैं। केन को टेलर से आगे निकलने के लिए 210 रन और बनाने हैं।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकों की बात करें तो भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 51 शतक दर्ज हैं। विलियमसन इस लिस्ट में 25 शतक के साथ 23वें स्थान पर काबिज हैं। हालांकि उनसे ऊपर न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज नहीं है। विलियमसन की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए कहा जा सकता है कि वे अपने करियर में कई रिकॉर्ड ब्रेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ