नई दिल्ली: कहते हैं कि जैसे-जैसे आप सफल होंगे वैसे-वैसे अपना व्यवहार और नम्र होता जाएगा। क्रिकेट में जहां एक ओर सेंचुरी या डबल सेंचुरी ठोकने के बाद कुछ खिलाड़ी मैदान पर दौड़ लगाकर एग्रेशन के साथा इसे सेलिब्रेट करते नजर आते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस सफलता को अपने सिर नहीं चढ़ने देते। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज केन विलियमसन उनमें से एक हैं।
पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया हौसला
गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ 199 रन बनाकर खेल रहे विलियमसन ने जैसे ही एक रन बनाकर डबल सेंचुरी पूरी की तो उन्होंने सादगी से इसे सेलिब्रेट किया। वह साथी बल्लेबाज एजाज पटेल से गले मिले और हाथ मिलाकर इसका जश्न मनाया। विलियमसन के चेहरे पर एग्रेशन नहीं था। उन्होंने अपना बल्ला और हेलमेट उठाया और स्टेडियम में बैठे साथी खिलाड़ियों से तालियां बटोर लीं। विलियमसन ने इस तरह सेलिब्रेट किया मानो एक सामान्य दिन की तरह ही बल्लेबाजी की हो। उनकी शानदार पारी को देख पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी डबल सेंचुरी पूरी होने पर उनका हौसला बढ़ाया।
और पढ़िए –PAK vs NZ: पाकिस्तान ने मुफ्त में लुटा दिए 5 रन, देखें वीडियो
ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा
विलियमसन के टेस्ट करियर की ये पांचवीं डबल सेंचुरी थी। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के दिग्गज ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा। मैकुलम ने अपने करियर में चार डबल सेंचुरी जमाई थीं। 395 गेंदों में 200 रन की नाबाद पारी में विलियमसन ने 21 चौके और एक छक्का जड़ा। पाकिस्तान के गेंदबाज पस्त हो गए, लेकिन विलियमसन टस से मस नहीं हुए। आखिरकार न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 612 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में पाकिस्तान का एक विकेट 47 रन पर गिरा। अब्दुल्लाह शफीक को माइकल ब्रेसवेल ने शिकार बनाकर 17 रन पर पवेलियन भेजा।
और पढ़िए –अफगानिस्तान ने किया T20 कप्तानी में बदलाव, मोहम्मद नबी की जगह इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines