हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: डेवोन कॉनवे ने टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ डाला 37 साल पुराना रिकॉर्ड

विज्ञापन
PAK vs NZ Devon Conway Record

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे एक के बाद एक तूफानी पारियों से तहलका मचाते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन कॉनवे 82 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 156 गेंदें खेलीं और 12 चौके जड़े। इसके साथ ही कॉनवे ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया।

सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

कॉनवे न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। अपनी शानदार बल्लेबाजी उन्होंने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। कॉनवे ने 19वीं पारी में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जॉन रीड के नाम दर्ज था। उन्होंने ऑकलैंड में 25 जनवरी 1985 को रिकॉर्ड बनाया था। रीड ने 20 पारियों में अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज किया था।

और पढ़िए –  PAK vs NZ: आउट थे डेवोन कॉनवे, बाबर आजम ने दे दिया जीवनदान

विज्ञापन

गजब है ये संयोग

दिलचस्प बात यह है कि रीड ने भी पाकिस्तान के खिलाफ ही ये रिकॉर्ड बनाया था। वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क रिचर्डसन ने भी 20 पारियों में एक हजार रन के आंकड़े को पार किया था। उन्होंने 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कीर्तिमान गढ़ा था।

और पढ़िए –  BAN vs ENG: छह साल बाद इंग्लैंड जाएगी बांग्लादेश, जानिए वनडे और टी 20 सीरीज का शेड्यूल

विज्ञापन

हरबर्ट सटक्लिफ के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज हरबर्ट सटक्लिफ के नाम दर्ज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 13 फरवरी 1925 को ये रिकॉर्ड बनाया था। सटक्लिफ ने महज 12वीं पारी में एक हजार टेस्ट रन पार कर लिए थे। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। खास बात यह है कि डेब्यू के महज 244वें दिन बाद ही सटक्लिफ ने ये रिकॉर्ड बना दिया था। वहीं विंडीज के बल्लेबाज एवरटन वीक्स ने भी 12 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे, लेकिन उन्होंने डेब्यू के एक साल और 14वें दिन बाद ये रिकॉर्ड बनाया था। कॉनवे ने डेब्यू के एक साल और 207वें दिन ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कॉनवे का ये 11वां ही मैच है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola