---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: गेंदबाज बन गए बाबर आजम, लैथम-कॉनवे रह गए दंग, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान बाबर आजम ने गेंदबाजी में मोर्चा संभाला। उन्हें गेंदबाजी करते देख न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे भी दंग रह गए। बाबर ने दूसरे दिन दूसरे सेशन में एक ओवर डाला और महज तीन रन दिए। कप्तान […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान बाबर आजम ने गेंदबाजी में मोर्चा संभाला। उन्हें गेंदबाजी करते देख न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे भी दंग रह गए। बाबर ने दूसरे दिन दूसरे सेशन में एक ओवर डाला और महज तीन रन दिए। कप्तान ने न्यूजीलैंड के सेट बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी की।

ऐसे गुजरा बाबर का ओवर

पहली गेंद पर कॉनवे ने एक रन लेकर लैथम को स्ट्राइक दे दी। दूसरी, तीसरी और चौथी पर लैथम कोई रन नहीं ले सके। पांचवीं गेंद को लैथम ने डीप कवर की ओर मोड़ा, लेकिन वे दो रन ही ले सके। छठी गेंद पर लैथम ने कोई रन नहीं लिया। इस तरह बाबर ने पहले ही ओवर में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएIND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में शामिल किया जा सकता है अंडर 19 स्टार, जडेजा की भी वापसी संभव

ठोके 161 रन

बाबर ने इससे पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली ईनिंग में 161 रन ठोके। उन्होंने 280 गेंदों का सामना किया और 15 चौके-एक छक्का जड़कर शानदार पारी खेली। बाबर ने अपना नौवां टेस्ट शतक जड़ा। इस शतक के साथ, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के एक कैलेंडर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पोंटिंग ने साल 2005 में 24 अर्धशतक बनाए थे।

---विज्ञापन---

बाबर आजम के एक कैलेंडर ईयर में 17 अर्द्धशतक और आठ शतक दर्ज हो गए हैं। आठ शतक के साथ वे वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, महेला जयवर्धने और ग्रीम स्मिथ के एक कप्तान द्वारा एक कैलेंडर में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए। बाबर के 2022 में आठ शतक हो गए हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएPAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के ताबड़तोड़ फैसले, पाकिस्तान की टेस्ट स्क्वाड में शामिल किए तीन युवा खिलाड़ी

आगा सलमान ने ठोका शतक

वहीं पाकिस्तान की ओर से आगा सलमान ने शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 155 गेंदों में 17 चौके ठोक 103 रन बनाए। सलमान और बाबर के शतकों के साथ पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 438 रन बनाए। वहीं पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने भी शानदार वापसी की। उन्होंने पहली ईनिंग में 9 चौके ठोक 86 रन जड़े।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 27, 2022 05:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola