---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: ब्रेसवैल को जादुई गेंद पर किया बोल्ड, अबरार अहमद का खौल गया खून, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला गया पहले टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तान ने 311 रन बनाकर पारी घोषित कर न्यूजीलैंड को 138 रनों का टार्गेट दिया, लेकिन खराब रोशनी के चलते मैच पूरा नहीं खेला जा सका और ड्रॉ हो गया। बाबर आजम के पारी घोषित करने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला गया पहले टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तान ने 311 रन बनाकर पारी घोषित कर न्यूजीलैंड को 138 रनों का टार्गेट दिया, लेकिन खराब रोशनी के चलते मैच पूरा नहीं खेला जा सका और ड्रॉ हो गया।

बाबर आजम के पारी घोषित करने पर सवाल

हालांकि कप्तान बाबर आजम के पारी घोषित करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि खराब लाइट न होती तो उनकी जल्दबाजी पाकिस्तान को भारी पड़ सकती थी। न्यूजीलैंड ने 7.3 ओवर में 61 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए महज 77 रन बनाने थे। ऐसे में बाजी पलट सकती थी। हालांकि पाकिस्तान के गेंदबाज अबरार अहमद ने न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका दे दिया।

---विज्ञापन---

माइकल ब्रेसवैल को दिया चकमा

अबरार ने अपनी जादुई गेंद से माइकल ब्रेसवैल को चकमा दिया। जैसे ही अबरार ने गेंद डाली ब्रेसवैल आगे बढ़े, लेकिन बॉल नीची रह गई और चट्ट से विकेट पर पड़ी और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ब्रेसवैल महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस विकेट को चटकाने के बाद अबरार का मानो खून खौल गया। उन्होंने एग्रेशन के साथ ऐसा रिएक्शन दिया कि सब दंग रह गए। अबरार का ये रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला

---विज्ञापन---

अबरार ने की शानदार गेंदबाजी

हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करना शुरू कर दी। मैच ड्रॉ होने से पहले डेवोन कॉनवे ने 16 गेंदों में 18 और टॉम लैथम ने 24 गेंदों में 35 रन ठोके। लैथम ने तीन चौका और एक छक्का जड़ा। अबरार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली ईनिंग में 5 विकेट चटकाए थे। खास बात यह है कि वह महज तीसरा ही टेस्ट खेल रहे थे। इस जादुई स्पिनर ने अपनी गेंदबाजी से दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 30, 2022 06:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola