नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम 438 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान टिम साउदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25.5 ओवर में 69 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हालांकि उन्हें 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अबरार अहमद ने कूट डाला।
अबरार अहमद ने टिम साउदी की गेंद पर ठोका छक्का
अबरार ने साउदी की गेंद पर ऐसा खतरनाक छक्का जड़ा कि सब दंग रह गए। ये नजारा 129वें ओवर में देखने को मिला। साउदी ने जैसे ही इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, बल्ले को हथौड़े की तरह उठाकर अबरार अहमद ने विकेट के ऊपर से ऐसा खतरनाक छक्का उड़ाया कि साउदी के होश उड़ गए। साउदी अबरार से ये बिलकुल भी उम्मीद नहीं कर रहे थे। अबरार 8 गेंदों में एक छक्का ठोक 6 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के अंतिम बल्लेबाज के रूप में आगा सलमान आउट हुए। उन्होंने 155 गेंदों में 17 चौके ठोक 103 रन जड़े। आगा सलमान को टिम साउदी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।
और पढ़िए – आउट थे डेवोन कॉनवे, बाबर आजम ने दे दिया जीवनदान
मार्क वुड को कूट चुके हैं अबरार
इससे पहले भी अबरार अहमद अपनी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए छक्का ठोक डाला था। उन्होंने तूफान मचा रहे मार्क वुड के खिलाफ धूम मचाते हुए शानदार छक्का ठोक डाला था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
22 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
33 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
37 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
57 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines