PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार को लाहौर में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
पाकिस्तान की जीत के हीरो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ रहे जिन्होंने 3.3 ओवर में 17 रन खर्च कर 4 बड़े विकेट चटकाए। उन्हें इस शानदार गेंदबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 182 रन लगाए थे, इस दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मेट हैनरी ने हैट्रिक ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम मात्र 15.3 ओवर में 94 रनों पर ही ढेर हो गई।
फखर जमान ने खेली शानदार पारी
पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में ही कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए फखर जमान ने सैम आयुब के साथ मिलकर 79 रनों की साझेदारी की। इसके चलते टीम ने 182 रनों का लक्ष्य रखा। फखर जमान और सैम आयुब दोनों ने 47-47 रनों की पारी खेली।
हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड की तोड़ी कमर
182 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज पारी को संभाल नहीं सका। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने 20 रनों की पारी खेली और मार्क चैपमेन ने भी 34 रन बनाए हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम 94 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने 4 विकेट झटके।
पाकिस्तान प्लेइंग 11: मोहम्मद रिजवान (wk), बाबर आजम (c), फखर जमां, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टॉम लैथम (c & wk),चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
56 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines