---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NED: हारिस रऊफ की ‘आग’ उगलती गेंद ने तोड़ डाला बल्लेबाज का मुंह…निकलने लगा खून, देखें VIDEO

PAK vs NED: टी 20 वर्ल्ड कप में आज के दिन दूसरा मुकाबला नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है, इसलिए हर खिलाड़ी पूरे दम खम के साथ मैदान पर मेहनत कर […]

---विज्ञापन---

PAK vs NED: टी 20 वर्ल्ड कप में आज के दिन दूसरा मुकाबला नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है, इसलिए हर खिलाड़ी पूरे दम खम के साथ मैदान पर मेहनत कर रहा है। पर्थ की पिच पर आज शानदार उछाल देखने को मिल रहा है।

पाकिस्तान के फास्ट गेंदबाजों के सामने नीदरलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 ओवर फेंके हैं और 1 विकेट चटकाया है। उनकी एक घातक गेंद ने नेदरलैंड्स के बल्लेबाज लीड को चोटिल कर दिया है। रऊफ की गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जाकर लगी, जिससे खून निकलने लगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें PAK vs NED: ‘गेंद या बंदूक की गोली’…हारिस रऊफ की तूफानी बॉल ने हिला दिए स्टंप…उड़ गईं गिल्लियां, देखें

 

---विज्ञापन---

हारिस रऊफ की गेंद से जख्मी हुई बल्लेबाज

दरअसल, पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ छठवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की 5वीं गेंद सीधा नेदरलैंड्स के बल्लेबाज लीड के हेलमेट के सामने जाकर लगी। इस गेंद की रफ्तार 142 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी, जिसने बल्लेबाज का हेलमेट तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Momminahh/status/1586622518982594567?s=20&t=6TAU7SIXtEeh70XRsVdR5Q

बाल-बाल बची आंख

इतना ही नहीं गेंद इतनी तेज थी कि लीड के चेहरे से खून निकलने लगाय। उनके चेहरे पर आंख के नीचे कट पड़ गया है। गनीमत ये रही कि आंख को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन बल्लेबाज को मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद वह वापस क्रीज पर नहीं लौट पाए।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें PAK vs NED: पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा, जानिए सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड स्कोरकार्ड

नीदरलैंड ने 20 ओवर खत्म होने के बाद 91 रन बनाए हैं। इस मैच को जीते के लिए पाकिस्तान को 92 रन बनाने होंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 30, 2022 02:13 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola