PAK vs ENG: पाकिस्तान टीम के लिए 24 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले अबरार अहमद की फिरकी का तोड़ इंग्लैंड के बल्लेबाज नहीं निकाल पाए हैं। पहले ही मैच में 11 विकेट लेने वाले अबरार ने दूसरे टेस्ट में भी कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने पहली पारी में जहां 4 विकेट लिए तो वहीं दूसरी पारी में भी 2 बल्लेबाजों का शिकार कर लिया है।
इस तरह आउट हुए Zak Crawley
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कराची में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अबरार ने अपनी फिरकी में Zak Crawley और रेहान अहमद को फंसाया। सलामी बल्लेबाज Zak Crawley अंदर आती हुई गेंद मिस कर गए और गेंद सीधा पैर पर जा लगी, लिहाजा अंपायर ने उन्हें LBW आउट दे दिया। जिस गेंद पर Zak Crawley आउट हुए, उस पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी, जिसमें वह असफल रहे और 41 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।
कराची टेस्ट मैच का हाल, पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए 55 रन
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 55 रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर बेन डकैत 50, जबकि बेन स्टोक्स 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 Auction: इन पांच देसी लड़कों पर बरसेंगे पैसे, फ्रेंचाइजी लगाएंगी जमकर बोली
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच रिपोर्ट
पाकिस्तान ने पहली पारी में 304 और दूसरी पारी में 216 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे। अब इंग्लैंड के लिए जीत के लिए 55 रनों की जरूरत है। दूसरी पारी में जैक क्राली 41, जबकि रेहान अहमद 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इनन दोनों बल्लेबाजों को पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने पवेलियन भेजा।
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, अजहर अली, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, फहीम अशरफ, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद
इंग्लैंड प्लेइंग 11
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जैक लीच
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
15 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines