Pak vs Eng: पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही बनाया शर्मनाक Record, टूट गया 113 साल पुराना रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

Pak vs Eng Zahid Mahmood became second most expensive bowler in debut Test
Edited By Bhoopendra Rai

Pak vs Eng Zahid Mahmood became second most expensive bowler in debut Test
Pak vs Eng: पाकिस्तान और इंग्लैंड की बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक खिलाड़ी ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। इस खिलाड़ी का नाम जाहिद महमूद है, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 319 लुटा दिए। इतने रन लुटाने के साथ ही महमूद डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इँग्लैंड के बल्लेबाजों ने जाहिद महमूदे के खिलाफ पहली पारी में 235, जबकि दूसरी पारी में 84 रन लूट लिए।
जाहिद महमूद को पहली पारी में 4 विकेट मिले थे, जबकि उन्होंने दूसरी पारी में भी 2 विकेट मिले। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जीत के लिए आखिरी दिन 254 रन की जरूरत है।
अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी को 7 विकेट पर 264 रन बनाकर घोषित किया। चौथे दिन पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड ने जीत के लिए 343 रन का लक्ष्य रखा है। अभी पाकिस्तान को 263 रनों की दरकार है।
डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड जेसन क्रेजा के नाम है। उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2008 में टेस्ट डेब्यू किया था। वह नागपुर टेस्ट था, जिसकी पहली पारी में उन्होंने 8 विकेट चटकाए थे, लेकिन बदले में कुल 215 रन खर्च किए थे। दूसरी पारी में 143 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए थे।
भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में 12 विकेट लेने के बाद क्रेजा ने कुल 358 रन दिए थे, पाकिस्तान के जाहिद 319 रन देकर डेब्यू मैच में दूसरे सबसे ज्यादा महंगे स्पिनर बन गए हैं। साल 1909 यानी 113 साल पहले डगलस कैर ने डेब्यू पर 282 रन दिए थे, जिसे जाहिद ने पीछे छोड़ दिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: