PAK vs ENG Test: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल के बाद अब पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम एक बार एक दूसरे के आमने-सामने आने वाली हैं। दरअसल दोनों के बीच 1 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर 2022 तक टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी हैं। ये एक बेहत ऐतिहासिक सीरीज हैं क्योंकि ये पाकिस्तान में लंबे समय के बाद खेली जा रही हैं। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया हैं जिसमें कई बदलाव किए गए हैं।
शाहीन अफरीदी को नहीं मिली जगह
पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए टेस्ट स्कवॉड में तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम नहीं है जिससे ये साफ हो गया है कि वे अभी भी खेलने लायक स्थिति में नहीं हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में हैरी ब्रूक का कैच पकड़ने के चक्कर में वे चोटिल हो गए थे जिसके बाद वे मैच से बाहर हो गए थे। अफरीदी ने कल ही अपने सक्सेसफुल ऑपरेशन की फोटो शेयर की थी जिसके बाद उम्मीदें जताई जा रही थी कि वे जल्द ही फिल्ड पर लौटेंगे लेकिन फिलहाल इस टेस्ट सीरीज में वो नहीं दिखेंगे जो कि पाकिस्तान के लिए परेशानी की बात है।
शाहीन की जगह इस खिलाड़ी को दी गई जगह
शाहीन शाह अफरीदी इस सीरीज तक फिट नहीं हो पाएंगे और उनका नाम स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। हारिस राउफ को टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है। वहीं विकेटकीपर सरफराज अहमद भी 18 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। मोहम्मद वसीम जूनियर को भी टीम में हिस्सा मिला है।
पाकिस्तान टेस्ट स्कवॉड – बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, अजहर अली, फहीम अशरफ, हारिस राउफ, इमाम उल हक, मोहम्मद अली, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, नौमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सौद शकील, शान मसूद, जाहिद महमूद।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
17 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
24 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
37 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines