PAK vs ENG: पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। यहां टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची इंग्लैंड टीम के 14 सदस्यों को किसी अनजान वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मैच से एक दिन पहले ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत टीम के कुल 14 सदस्य एक अज्ञात वायरस का शिकार हो गए हैं’।
बीमार हुए खिलाड़ियों को आराम करने की सलाह दी गई है। ऐसे में 1 दिसंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच पर संकट के बादल छा गए हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम करीब 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान पहुंची है, लेकिन खिलाड़ियों के बीमार होने से इस सीरीज पर संकट खड़ा हो गया है।
खिलाड़ियों को किसी वायरस ने चपेट में लिया है
पहले खबर आई थी कि इंग्लैंड टीम के सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार पता चला है कि सभी खिलाड़ियों को किसी वायरस ने चपेट में लिया हुआ है। पाकिस्तानी और इंग्लिश मीडिया ने खबर की पुष्टि भी कर दी है। हालांकि वायरल से ग्रस्त सभी खिलाड़ियों का नाम सामने नहीं आया है।
कप्तान बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन बीमार
बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन इनमें शामिल हैं। बल्लेबाज जो रूट भी बीमार पड़े थे, लेकिन अब वे उबर गए हैं और बुधवार को प्रैक्टिस के लिए भी पहुंचे।
मैच से पहले खिलाड़ियों के ठीक होने की उम्मीद
इंग्लैंड टीम के प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी गई है कि टीम के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुए हैं। ये किसी दूसरे वायरस का शिकार हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मैच से पहले ज्यादातर खिलाड़ी ठीक हो जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
46 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
58 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines