IND vs NZ: T20 फॉर्मेट में किस नंबर पर खेलना चाहते हो? ऋषभ पंत ने बताई दिल की बात
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Rishabh Pant says I want to open in T20
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Rishabh Pant says I want to open in T20
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा और सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच से पहले लगातार खराब फॉर्म के चलते आलोचना झेल रहे ऋषभ पंत ने अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। पंत ने बताया कि वह टी 20, टेस्ट और वनडे में किस नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने अमेजन प्राइम वीडियो से बातचीत में कहा, ‘टी20 में ओपन ही चुनूंगा मैं। वनडे में नंबर चार या पांच। टेस्ट में तो खेल ही रहा हूं मैं नंबर पांच पर अभी।’
ऋषभ पंत ने यह भी कहा कि वनडे में मेरा रिकॉर्ड खराब नहीं है। यह सिर्फ एक नंबर है। मेरे पास काफी समय है और मैं लगातार अच्छा करने की कोशिश करता रहूंगा। यहां कोई आराम नहीं है, मैं यहां से सीधा बांग्लादेश जा रहा हूं जहां मैच होंगे।’ आपको बता दें कि पंत तीसरे वनडे में 16 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Rishabh Pant interview with Harsha Bhogle before 3rd ODI against NZ talking about rain, batting position, stats and scrutiny over T20i performance & WK drills. #NZvINDonPrime pic.twitter.com/TjOUdnPTCz
— S H I V A M (@shivammalik_) November 30, 2022
आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने अभी तक भारत के लिए पांच बार टी20 में ओपनिंग की है, इनमें 14.20 की औसत से 71 रन बनाए हैं। इस नंबर पर खेलते हुए उनका हाई स्कोर 27 रहा। ओपनिंग के दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 136.53 की रही है।
हर्षा भोगले से बातचीत के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा कि ‘रिकॉर्ड तो मेरा एक नंबर है। सफेद गेंद की क्रिकेट में भी मेरा रिकॉर्ड खराब नहीं है। टेस्ट मैचों और लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट की तुलना नहीं होनी चाहिए। तुलना करना मेरे जीवन का हिस्सा ही नहीं है। अभी मैं 24-25 साल का हूं और तुलना तो तब करना जब मैं 30-32 साल का हो जाऊंगा। उससे पहले तो कोई लॉजिक ही नहीं है मेरे लिए।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: