PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ बाबर-रिजवान करेंगे गेंदबाजी, शाहीन थामेंगे बल्ला! नेट प्रैक्टिस में खेले दमदार शॉट्स, देखें Video

PAK vs ENG Babar Azam, Shaheen Afridi

PAK vs ENG Babar Azam, Shaheen Afridi

PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया हैं और रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। ये मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और इसके लिए दोनों ही टीमें वहां पहंच गई हैं और प्रेक्टिस भी शुरू कर दी हैं। वहीं इसी बीच पाकिस्तान के प्रेक्टिस सेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें शाहीन अफरीदी बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और बाबर रिजवान गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/andymcg_cricket/status/1590875961549287424?s=20&t=JCJbZxJmK7l8JmgiZUjz5w

बाबर की गेंद पर शाहीन ने जड़ा तूफानी शॉट

टीम के दो प्रमुख बल्लेबाजों मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी में अपनी स्किल दिखाने की कोशिश की। इस दौरान उनके सामने टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो को तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वहीं वीडियो में ये साफ देखा जा सकता हैं कि शाहीन बाबर और रिजवान की गेंद पर जमकर शॉट्स मारते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/mariya_raj10/status/1590880627737628672?s=20&t=Yoldau_4Ck-J0ojFCfgENg

शाहीन ने धीरे-धीरे पकड़ी लय

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुरुआत में लय में नहीं दिखाई दे रहे थे। हालांकि धीरे-धीरे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता गया उनके प्रदर्शन में सुधार होता चला गया। अफरीदी ने मेगा इवेंट में अभी तक 6 मैच खेले है और 6.17 के इकॉनमी रेट की मदद से 10 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया है। इंग्लैंड के खिलाफ नई गेंद से पाकिस्तान के लिए अफरीदी जरूर विकेट चटकाना चाहेंगे ताकि अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं।

विज्ञापन

बाबर लय में पहुंचे

इसके अलावा पाकिस्तान के लिए एक और अच्छी बात ये है कि उनके कप्तान बाबर आजम ने फॉर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 42 गेंद में 7 चौके की मदद से 53 रनों की पारी खेली थी। वहीं रिज़वान ने भी 57 रन बनाये थे और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ