---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: घुटना मोड़ नसीम शाह ने क्रीज से ही ठोक डाला गगनचुंबी छक्का, जैक लीच रह गए दंग, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट में खूब रन बरस रहे हैं। पहले इंग्लैंड ने 506 रनों का रिकॉर्ड बनाया तो वहीं पाकिस्तान ने भी इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर कुटाई कर डाली। पाकिस्तान की ओर से निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा खिलाड़ी नसीम शाह ने भी […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट में खूब रन बरस रहे हैं। पहले इंग्लैंड ने 506 रनों का रिकॉर्ड बनाया तो वहीं पाकिस्तान ने भी इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर कुटाई कर डाली। पाकिस्तान की ओर से निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा खिलाड़ी नसीम शाह ने भी रन बटोर लिए।

आते ही शुरू कर दी कुटाई 

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नसीम ने आते ही चौके-छक्के कूटना शुरू कर दिया। उन्होंने तीसरी ही गेंद पर विल जेक्स को करारा चौका ठोक डाला। इसके बाद एक बार फिर वे फॉर्म में आए और तीसरे ही ओवर में जैक लीच की गेंद पर करारा छक्का कूट डाला। नसीम ने लॉन्ग ऑन की ओर धमाकेदार छक्का ठोक लीच के होश उड़ा डाले।

और पढ़िए- PAK vs ENG: क्रीज से बाहर निकलकर Mohammad Rizwan ने कलाइयों से जड़ दिया तूफानी छक्का, देखें वीडियो

15 रन बनाकर हुए आउट

हालांकि वे शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने कुल 21 गेंदों का सामना किया। 134 वें ओवर में विल जैक्स ने उन्हें शिकार बनाया। जैक्स की गेंद पर जैक लीच ने शानदार कैच पकड़ उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। नसीम का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 497 रन हो चुका है। फिलहाल आगा सलमान और जाहिद महमूद क्रीज पर जमे हैं। पाकिस्तान अभी 160 रन पीछे चल रही है।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए- PAK vs ENG: Mohammad Rizwan ने रचा इतिहास…पाकिस्तान के लिए कर दिया ये बड़ा धमाका

गगनचुंबी छक्के ठोकने के लिए जाने जाते हैं नसीम शाह 

नसीम शाह यूं तो एक शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन वे निचले क्रम पर धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर गगनचुंबी छक्के ठोकते नजर आते हैं। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ वे छक्का ठोक पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे थे। नसीम ने दो छक्के ठोक अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 03, 2022 05:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola