नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड में खराब पिच के कारण सवालों के घेरे में आ गया है। प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों ने सपाट पिच पर अपनी निराशा जताई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भी टेस्ट क्रिकेट के लिए घास रहित पिच होने की आलोचना की है। उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान में पिचों के अंधेरे युग में रहते हैं।” उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए शर्मनाक है, खासकर अगर आपके पास अध्यक्ष के रूप में एक क्रिकेटर है।”
और पढ़िए- Pak vs Eng: पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही बनाया शर्मनाक Record, टूट गया 113 साल पुराना रिकॉर्ड
मैंने टीवी बंद कर दिया क्योंकि मैच उबाऊ था
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी रावलपिंडी में पिच के बारे में विस्तार से बात की। अफरीदी ने कहा कि मैंने टीवी बंद कर दिया क्योंकि मैच उबाऊ था। उन्होंने आगे कहा- “आप ऐसे मैचों का आनंद नहीं लेते हैं। एक स्टेज पर तो मेरा दिल नहीं चाह रहा था कि मैं मैच देखूं। बहुत ही बोरिंग हो गया था, बॉलर्स के लिए कुछ है ही नहीं। बल्लेबाज भी अगर मार दिए तो मार दिए। मजा नहीं आया। अल्लाह करे कि नतीजा आए, इनकी बॉलिंग लाइनअप भी ऐसी है कि शायद पाकिस्तान को दो बार आउट ना कर पाए।
https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1598917072012312576
और पढ़िए- PAK vs ENG: Abdullah Shafique ने रचा इतिहास…महज 8 टेस्ट खेलकर सईद अनवर समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा
हमें गेंदबाजों को आत्मविश्वास देना पड़ेगा
अफरीदी ने आगे कहा- हमको अगर फाइनल में जाना है, बड़ी-बड़ी टीमों को हराना है, तो हमें गेंदबाजों को आत्मविश्वास देना पड़ेगा। हम सिर्फ इस डर में नहीं रह सकते हैं कि हमारे बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाएंगे। थोड़ा सकारात्मक सोचना पड़ेगा। हमारी बल्लेबाजी अच्छी है, अच्छी सीमिंग पिचें खिलाओ। इन पिचों पर नसीम शाह भी 70-80 रन मार देगा।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines