नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रहा है। इस बीच खबर है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास दूसरे टेस्ट में हारिस रऊफ को रिप्लेस कर सकते हैं। पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के अनुसार, अब्बास के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की जगह लेने की संभावना है। रऊफ को ग्रेड-2 स्ट्रेन के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है।
25 टेस्ट मैचों की 44 ईनिंग में 90 विकेट
32 साल के मोहम्मद अब्बास ने 25 टेस्ट मैचों की 44 ईनिंग में 90 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 23.02 और इकोनॉमी 2.42 है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट वेस्ट इंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में अगस्त 2021 को खेला था। अब्बास टेस्ट क्रिकेट में सवा साल बाद वापसी कर सकते हैं।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
लाहौर में कराएंगे इलाज
गुरुवार को मैच के पहले दिन फील्डिंग के दौरान गेंद पर लुढ़कने के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को चोट लग गई थी। इसके बाद शुक्रवार को अस्पताल में उनकी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) कराई गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “स्कैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल स्टाफ द्वारा किए गए आकलन से पता चला है कि तेज गेंदबाज को ग्रेड-2 का तनाव हुआ है।”
https://twitter.com/TheRealPCBMedia/status/1599999938142048256
बयान में आगे कहा गया है कि “हारिस लाहौर जाएंगे, जहां वह नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।” तेज गेंदबाज के बाहर होने से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले ही फिटनेस के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे, जिससे गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया था।
और पढ़िए – Japan vs Croatia: पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीता क्रोएशिया, गोलकीपर लिवाकोविच ने किया करिश्मा, जापान वर्ल्ड कप से बाहर
मुल्तान टेस्ट जीतो और श्रृंखला में वापसी करो: राजा
इस बीच पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने मैच के बाद खिलाड़ियों से मुलाकात की और तेज गेंदबाज से उनकी चोट के बारे में पूछा। हारिस ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते आराम करने को कहा है। राजा ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्हें मजबूत वापसी करने के लिए प्रोत्साहित किया। सूत्रों के अनुसार, पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, “मुल्तान टेस्ट जीतो और श्रृंखला में वापसी करो।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
20 mins ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
58 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
1 hr agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
2 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines