PAK vs ENG: 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान गई इँग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगया है। टीम के तूफानी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नासिर हुसैन ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। लिविंगस्टोन को रावलपिंडी टेस्ट मैच के दूसरे दिन फील्डिंग करते समय दाहिने घुटने में चोट लगी थी।
पहले टेस्ट मैच के दौरान चोट लगने के बाद लियाम लिविंगस्टोन काफी समय तक मैदान पर फिजियो से बातचीत करते हुए दिखे। इसके बाद फिजियो और मैनेजमेंट की सलाह के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया। अब खबर साफ हुई है कि वह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।
और पढ़िए – PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को ललकार कर पीटा, रोमांचक मैच में 74 रन से दी शिकस्त
6 दिसंबर को वापस इंग्लैंड लौटेंगे लिविंगस्टोन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लिविंगस्टोन कल 6 दिसंबर को वापस इंग्लैंड लौटेंगे, ताकि मेडिकल टीम उनकी चोट की गंभीरता का आंकलन कर सके, ताकि वक्त पर उनकी रिकवरी हो सके। लिविंगस्टोन के बाहर होने के बाद अभी तक इंग्लैंड ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
और पढ़िए – Jasprit Bumrah Birthday: बचपन में पिता को खोया, जूते खरीदने के भी नहीं थे पैसे, जानें बुमराह अपने संघर्ष से कैसे बने ‘यॉर्कर किंग’
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच
पहले टेस्ट मैच की बात करें तो अपनी दोनों पारियों में क्रमशः 657 रन और 264 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 343 रनों का लक्ष्य रखा। पहले टेस्ट में पांचवें दिन का खेल जारी है। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान अपनी चौथी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बना चुका है। मेजबान टीम को यहां से जीत के लिए 174 रनों की दरकार है। क्रीज पर रिजवान 42, जबकि शकील 63 रन बनाकर नाबाद हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines