हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ENG: विश्व विजेता बनने के बाद जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान...खोल दिया जीत का राज

विज्ञापन
PAK vs ENG Jos Buttler reaction on England cricket team became World Cup 2022 winner

T20 world cup final 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी है। मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 6 विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया है।

जोस बटलर ने क्या कहा?

विश्व विजेता बनी टीम के कप्तान जोस बटलर ने जीत पर खुशी जाहिर की। जोस बटलर ने अपने बयान में कहा कि ‘टी20 विश्व कप जीतने पर हमें वास्तव में गर्व है। यह एक शानदार टूर्नामेंट रहा है। हम यहां आने से पहले पाकिस्तान गए थे, जो समूह के लिए एक मूल्यवान समय था, जो हमें फायदेमंद साबित हुआ।’

अभी पढ़ें – T20 World Cup: इंग्लैंड के प्लेयर्स मालामाल, पाकिस्तानी टीम को मिले इतने करोड़ रुपये

विज्ञापन

बटलर ने आगे कहा ‘पिछले तीन गेम हमारे लिए बेहतरीन रहे। फाइनल में हम अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे, लेकिन यह आसान नहीं था। आदिल रशीद ने शानदार ओवर किया। बाद में हमारे लिए बेन स्टोक्स अंत तक डटे रहे। वह जो भी करते हैं उसमें वह परम प्रतियोगी होते हैं। अंत में मोईन अली की पारी पाकिस्तान को जीत से दूर ले गई।’

बेन स्टोक्स और सैम कुरेन ने किया कमाल का प्रदर्शन

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 47 गेंद में 52 रनों की मैच विनिंग नाबाद पारी खेली। उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके भी जड़े। जब एक तरफ से इंग्लैंड के विकेट गिर रहे थे, तब वह दूसरी तरफ टिके रहे और टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। वह इस मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बने।

विज्ञापन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पाकिस्तान की हार का टर्निंग पॉइंट, शाहीन अफरीदी को इंग्लैंड के इस विकेट ने दे दिया बड़ा जख्म, देखें वीडियो

विज्ञापन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola