---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: विश्व विजेता बनने के बाद जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान…खोल दिया जीत का राज

T20 world cup final 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी है। मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 5 […]

---विज्ञापन---

T20 world cup final 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी है। मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 6 विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया है।

जोस बटलर ने क्या कहा?

विश्व विजेता बनी टीम के कप्तान जोस बटलर ने जीत पर खुशी जाहिर की। जोस बटलर ने अपने बयान में कहा कि ‘टी20 विश्व कप जीतने पर हमें वास्तव में गर्व है। यह एक शानदार टूर्नामेंट रहा है। हम यहां आने से पहले पाकिस्तान गए थे, जो समूह के लिए एक मूल्यवान समय था, जो हमें फायदेमंद साबित हुआ।’

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें T20 World Cup: इंग्लैंड के प्लेयर्स मालामाल, पाकिस्तानी टीम को मिले इतने करोड़ रुपये

बटलर ने आगे कहा ‘पिछले तीन गेम हमारे लिए बेहतरीन रहे। फाइनल में हम अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे, लेकिन यह आसान नहीं था। आदिल रशीद ने शानदार ओवर किया। बाद में हमारे लिए बेन स्टोक्स अंत तक डटे रहे। वह जो भी करते हैं उसमें वह परम प्रतियोगी होते हैं। अंत में मोईन अली की पारी पाकिस्तान को जीत से दूर ले गई।’

---विज्ञापन---

बेन स्टोक्स और सैम कुरेन ने किया कमाल का प्रदर्शन

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 47 गेंद में 52 रनों की मैच विनिंग नाबाद पारी खेली। उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके भी जड़े। जब एक तरफ से इंग्लैंड के विकेट गिर रहे थे, तब वह दूसरी तरफ टिके रहे और टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। वह इस मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बने।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

अभी पढ़ें PAK vs ENG: पाकिस्तान की हार का टर्निंग पॉइंट, शाहीन अफरीदी को इंग्लैंड के इस विकेट ने दे दिया बड़ा जख्म, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 13, 2022 05:55 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola