नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में खूब रन बरस रहे हैं। इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफीक ने इतिहास रचा। पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफीक ने इंग्लैंड के 657 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए अपने शतक पूरे किए। इसी के साथ उन्होंने 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला।
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग स्टैंड का रिकॉर्ड
इस जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी 225 रन की साझेदारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग स्टैंड का रिकॉर्ड तोड़ा। रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी में इमाम-उल-हक ने 121 और अब्दुल्ला शफीक ने 114 रन बनाए। इससे पहले 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ 173 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड मोहसिन हसन और शोएब मुहम्मद के नाम था।
और पढ़िए- ‘वो निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप में जाने वाले हैं’…विश्वकप 2023 को लेकर DK ने दिया बड़ा बयान
और पढ़िए- Happy Birthday Shikhar Dhawan: विकेटकीपर के तौर पर शुरू किया करियर, अपनी मेहनत के दम पर धवन ऐसे बने टीम इंडिया के ‘गब्बर’
दोनों टीमों के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बनाए शतक
पाकिस्तानी जोड़ी के शतकों के बाद एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया क्योंकि टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में दोनों टीमों के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक बनाए हैं। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉले और बेन डकेट ने भी पहली पारी में शतक बनाए थे। क्रॉली ने 122 रन बनाए, जबकि डकेट 107 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लिश बल्लेबाज ने अपनी टीम को 233 रनों की ओपनिंग स्टैंड दी।इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में कुल 657 रन बनाए। रावलपिंडी की पिच पर अब तक पहले तीन दिनों में छह शतक बन चुके हैं।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines