बाबर आजम ने सेमीफाइनल में जाने के लिए कही ये बात, कैप्टेंसी छोड़ने पर भी बोले पाकिस्तान के कप्तान

World Cup 2023, Babar Azam Captaincy: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले कप्तानी को लेकर बयान दिया है।

PAK vs ENG Babar Azam Press Conference Speaks on Semifinal Chances And Leaving Captaincy

PAK vs ENG Babar Azam Press Conference Speaks on Semifinal Chances And Leaving Captaincy

World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए जहां सेमीफाइनल की राह नामुमकिन सी लग रही है। वहीं उसके कप्तान बाबर आजम ने अपने आखिरी लीग मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलंद हौसले दिखाए हैं। पाकिस्तान शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। इस मैच से एक दिन पहले बाबर ने कहा है कि, उनकी टीम को पता है कि क्या करना है और वह अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। साथ ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने के सवालों पर भी जवाब दिया है।

विज्ञापन

क्या बोले बाबर आजम?

विज्ञापन

बाबर आजम ने कहा कि,’हमें पता है कि हमें इंग्लैंड के खिलाफ क्या हासिल करना है। हम अपने दिमाग में वही लक्ष्य लेकर उतरेंगे और पूरी तरह से कोशिश करेंगे। हमारे पास फखर जमां टॉप ऑर्डर में जिस फॉर्म में हैं अगर वह 20-30 ओवर खेल गए तो हम अपने माइलस्टोन तक पहुंच सकते हैं। फिर नीचे कवर अप करने के लिए रिजवान जैसे बल्लेबाज भी मौजूद हैं।’ यह तो बाबर का कहना था, पर शायद उन्हें यह नहीं पता है कि उनकी टीम को जितनी जल्दी लक्ष्य हासिल करना है वो मॉडर्न क्रिकेट में मिशन इम्पॉसिबल जैसा है।

विज्ञापन

क्या हैं पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के समीकरण?

अब जो आंकड़े हो गए हैं उस मुताबिक पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अगर 300 करीब का लक्ष्य मिला तो उसे वो 6.1 ओवर में चेज करना होगा अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है। यह असंभव है। इसलिए हम इसे मिशन इम्पॉसिबल भी कह रहे हैं। अगर रनों की बात करें तो पाकिस्तान को रन डिफेंड करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तकरीबन 300 रनों से मैच जीतना होगा। इंग्लैंड कितने भी बुरे फॉर्म में क्यों ना हो लेकिन ऐसा असंभव ही है कि पाकिस्तान इस तरह मुकाबला जीत पाएगा। वहीं अगर रन डिफेंड करने पाकिस्तान उतरा तो 300 रन के जवाब में उसे इंग्लैंड को 13 रन में, 350 के जवाब में 63 और 400 के जवाब में 112 रन पर ढेर करना होगा। यह आधुनिक क्रिकेट में असंभव से आंकड़े हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तानी छोड़ने पर क्या बोले बाबर आजम?

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन के बाद बाबर की कप्तानी पर कई सवाल उठ रहे थे। इसको लेकर वह बोले कि,’कप्तानी के बारे में मैं पहले भी कह चुका हूं कि जब हम पाकिस्तान जाएंगे या फिर इस मैच के बाद देखेंगे क्या होता है। लेकिन इस वक्त मैं इस बात पर ध्यान नहीं दे रहा। मेरा पूरा फोकस अभी अगले मैच पर है। इस मुद्दे पर सबकी अपनी सोच है। सब अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। वहीं टीवी पर बैठकर सलाह देना आसान है। अगर मुझे सहीं में कोई सलाह देना चाहता है तो मैसेज कर सकता है। मुझे नहीं लगता कि मैं किसी दवाब में हूं। मैं अपना बेस्ट फील्ड पर देता हूं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ