T20 world cup final 2022: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 15 ओवर खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए आदिल शरीद ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बड़ी चालाकी से फंसाया।
दरअसल, आदिल रशीद इंग्लैंड के लिए 12वां ओवर लेकर आए थे। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद गुगली फेंकी, जिस पर बाबर आजम फंस गए। उन्होंने गेंद पर जोरदार प्रहार किया, जो सीधे गेंदबाज के पास गई और आदिल रशीद ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। गेंद पिच पर गिकर अंदर की तरफ स्पीड से गई थी, जिसे बाबर समझ ही नहीं पाए और मजबूरी में उन्हें शॉट खेलना पड़ा।
अभी पढ़ें – Pak Vs Eng T20 WC Final: न वक्त बदले न जज्बात, मलबर्न में मिला एक और मीम्स स्टार
बाबर आजम का ये विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। क्योंकि वह टीम की रीढ़ की हड्डी कहे जाते हैं। अगर वह क्रीज पर टिककर पूरे ओवर खेल जाते तो पाकिस्तान एक बढ़िया स्कोर तक पहुंच सकता था।
PAK vs ENG head to head: जानें कौन किसपर भारी
T20 world cup final 2022: टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें दो बार टकराई हैं। दोनों मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक कोई टी20 मैच नहीं जीत सकी हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 28 बार भिड़ी हैं। इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लिश टीम ने 18 मैचों में बाजी मारी है जबकि 9 मैचों में पाकिस्तान विजयी रहा है।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: डगआउट में ही उछल पड़े सैम कुरेन, मोईन अली की खुशी का ठिकाना नहीं…देखें
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
21 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
30 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines