नई दिल्ली: पाकिस्तान दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में रौंद डाला। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से जीत दर्ज कर पाकिस्तान की बखिया उधेड़ डाली। इस सीरीज में करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सरफराज को कप्तान बनाने की मांग तेज
इस सीरीज में हार के बाद बाबर की जगह सरफराज अहमद को टेस्ट टीम की कमान सौंपने की मांग तेज हो गई है। फैंस का कहना है कि बाबर की जगह सरफराज को कप्तानी सौंप देनी चाहिए। कुछ क्रिकेट फैंस का तो ये भी कहना है कि जब मोहम्मद रिजवान टेस्ट के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर पाते तो ऐसे में फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज की वापसी क्यों नहीं कराई जा रही है। मैच खत्म होने के बाद से ही बाबर की कप्तानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि टीम से बाहर चल रहे तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के एक बयान ने इस मामले के बीच सनसनी मचा दी है।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: ‘मुंबई इंडियंस के लिए ये स्पिनर हो सकता है विकल्प…’, अनिल कुंबले का फ्रेंचाइजी को सुझाव
https://twitter.com/iShaheenAfridi/status/1605234846070378496
कहानी अभी खत्म नहीं हुई…
शाहीन ने ट्वीट कर कहा- ‘बाबर आजम हमारी और पाकिस्तान की शान, जान और पहचान है। वो हमारा कप्तान है और रहेगा। कुछ और सोचना भी मना है। कृपया इस टीम का समर्थन करें। यही टीम हमें जिताएगी भी, कहानी अभी खत्म नहीं हुई।’ शाहीन के इस ट्वीट को ट्रोलर्स को जवाब माना जा रहा है। बाबर लगातार आलोचना झेल रहे हैं।
ऐसे में शाहीन ने साफ किया है कि वे तो हर हाल में साथ रहेंगे और अपनी टीम और कप्तान के लिए फैंस से भी समर्थन जुटाते रहेंगे। शाहीन के इस ट्वीट को सरफराज की वापसी के लिए भी जवाब माना जा रहा है। कहा जा सकता है कि वे इसी टीम पर भरोसा रखते हैं। सरफराज को कप्तान के तौर पर नहीं देखना चाहते।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
6 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
56 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines