PAK vs ENG: 'बाबर आजम हमारा कप्तान है और रहेगा...', पाकिस्तान की हार के बाद शाहीन अफरीदी के बयान ने मचा दी सनसनी

PAK vs ENG Babar Azam Shaheen Afridi Sarfaraz Ahmed

PAK vs ENG Babar Azam Shaheen Afridi Sarfaraz Ahmed

नई दिल्ली: पाकिस्तान दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में रौंद डाला। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से जीत दर्ज कर पाकिस्तान की बखिया उधेड़ डाली। इस सीरीज में करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

सरफराज को कप्तान बनाने की मांग तेज 

इस सीरीज में हार के बाद बाबर की जगह सरफराज अहमद को टेस्ट टीम की कमान सौंपने की मांग तेज हो गई है। फैंस का कहना है कि बाबर की जगह सरफराज को कप्तानी सौंप देनी चाहिए। कुछ क्रिकेट फैंस का तो ये भी कहना है कि जब मोहम्मद रिजवान टेस्ट के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर पाते तो ऐसे में फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज की वापसी क्यों नहीं कराई जा रही है। मैच खत्म होने के बाद से ही बाबर की कप्तानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि टीम से बाहर चल रहे तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के एक बयान ने इस मामले के बीच सनसनी मचा दी है।

विज्ञापन

कहानी अभी खत्म नहीं हुई…

शाहीन ने ट्वीट कर कहा- ‘बाबर आजम हमारी और पाकिस्तान की शान, जान और पहचान है। वो हमारा कप्तान है और रहेगा। कुछ और सोचना भी मना है। कृपया इस टीम का समर्थन करें। यही टीम हमें जिताएगी भी, कहानी अभी खत्म नहीं हुई।’ शाहीन के इस ट्वीट को ट्रोलर्स को जवाब माना जा रहा है। बाबर लगातार आलोचना झेल रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसे में शाहीन ने साफ किया है कि वे तो हर हाल में साथ रहेंगे और अपनी टीम और कप्तान के लिए फैंस से भी समर्थन जुटाते रहेंगे। शाहीन के इस ट्वीट को सरफराज की वापसी के लिए भी जवाब माना जा रहा है। कहा जा सकता है कि वे इसी टीम पर भरोसा रखते हैं। सरफराज को कप्तान के तौर पर नहीं देखना चाहते।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ