PAK vs ENG: विराट कोहली-पॉल स्टर्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बाबर आजम, बन जाएंगे दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

T20 World Cup 2022 final PAK vs ENG Babar Azam

T20 World Cup 2022 final PAK vs ENG Babar Azam

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है। रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस महा-मुकाबले को लेकर दोनों टीमें जी-जान से जुटी हैं। कप्तान बाबर आजम भी काफी व्यस्त हैं। एक दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो वहीं नेट में पसीना बहाया। बाबर अब तक कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। अब उनके पास रविवार को एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौके लगाने में बन सकते हैं नंबर 1

बाबर आजम अपनी कवर ड्राइव और स्टाइलिश शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। दुनिया के टॉप गेंदबाजों की घातक गेंदों पर बाबर खूबसूरती से चौके जमाते नजर आते हैं। अब बाबर इन्हीं चौकों की बदौलत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल, बाबर आजम T20 इंटरनेशनल में अब तक 353 चौके ठोक चुके हैं। अगर वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में 8 चौके और जमा लेते हैं तो वे टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके ठोकने वाले दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन

पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

फिलहाल ये रिकॉर्ड आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज है। उन्होंने अब तक 360 चौके जड़े हैं। बाबर 8 चौके और जड़ते ही पॉल से आगे निकल जाएंगे। इसके साथ ही वह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के चौकों से 4 चौके ही दूर हैं।

विज्ञापन

विराट ने अब तक 356 चौके जड़े हैं अगर बाबर 4 चौके जड़ते हैं तो वे विराट का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। खास बात यह है कि बाबर ने अब तक 1412 रन सिर्फ चौके जड़कर ही बनाए हैं। हालांकि छक्के लगाने के मामले में अभी वे काफी दूर हैं। उनके नाम 50 छक्के ही दर्ज हैं।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन के मामले में चौथे नंबर पर

टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 115 मैचों की 107 ईनिंग में 4008 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिनके नाम 148 मैचों की 140 ईनिंग में 3853 रन हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 122 मैचों की 118 ईनिंग में 3531 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में बाबर चौथे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक 98 मैचों की 93 ईनिंग में 3323 रन जड़े हैं। बाबर 30 अर्धशतक जड़ चुके हैं। बाबर के पास अब इतिहास रचने का मौका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ