PAK vs ENG: आखिरी टेस्ट के बाद Azhar ali को दी गई शानदार विदाई, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Azhar Ali duck on his last test Innings and given guard of honor
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Azhar Ali duck on his last test Innings and given guard of honor
Azhar Ali: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कराची में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली के करियर का आखिरी टेस्ट रहा। वह दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए। आउट होने के बाद जब अली पवेलियन की ओर बढ़ने लगे तो इंग्लैंड खिलाड़ियों ने उनके लिए ताली बजाई, जबकि पाकिस्तानी साथी खिलाड़ियों ने अजहर अली को पवेलियन में जाने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर (Guard Of Honour) दिया।

Azhar Ali duck on his last test Innings
अजहर अली अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की आखिरी पारी में 0 पर आउट हुए। जब वह आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तभी साथी खिलाड़ियों से उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ मिला। इस दौरान वह भावुक नजर आए और उनके आंसू भी निकल गए। यह मैच देखने उनका परिवार भी पहुंचा था।
Thank you, Azhar 🙌#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/kOL3UDrIgk
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 19, 2022
अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पहले ही ऐलान किया था कि इस टेस्ट मैच के बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि ‘शीर्ष स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये सम्मानजनक रहा है।
Special souvenirs for a special player 🌟@AzharAli_ received a signed shirt and shield from his teammates earlier today 👏#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/hIrkVfmC6F
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 19, 2022
अजहर ने अली ने भावुक होकर बताया था कि ‘संन्यास का फैसला करना हमेशा ही कठिन होता है, लेकिन गहराई से विचार करने के बाद मैंने महसूस किया कि यह मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय है।’
"𝙃𝙖𝙢𝙚𝙨𝙝𝙖 𝘼𝙯𝙝𝙖𝙧" 💫
An inspiring figure in 🇵🇰 cricket.#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/utH6WgBA62
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 19, 2022
अजहर की उम्र 37 साल हो गई है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 97 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान 42.26 के औसत से 7142 रन बनाये हैं। अजहर के नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 302 रन है। खास बात ये है भी है कि अजहर के नाम 8 विकेट भी हैं।
For the final time.
Farewell, @AzharAli_ 💚#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/IBlftcxxXR
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 19, 2022
अजहर अली पाकिस्तान के लिये वह 53 वनडे और 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 1895 और 985 रन बनाये हैं। टेस्ट में 3 बार अजहर ने दोहरा शतक भी लगाया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: