---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs ENG: 18 साल के गेंदबाज की फिरकी में फंसे सऊद शकील, ओली पोप ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच कराची में शनिवार से तीसरे टेस्ट की शुरुआत हुई। इस टेस्ट में मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद ने इतिहास रच दिया। 18 साल के रेहान इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने। उन्होंने ब्रायन क्लोज का 73 साल पुराना रिकॉर्ड […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच कराची में शनिवार से तीसरे टेस्ट की शुरुआत हुई। इस टेस्ट में मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद ने इतिहास रच दिया। 18 साल के रेहान इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने। उन्होंने ब्रायन क्लोज का 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रेहान के लिए डेब्यू टेस्ट की शुरुआत शानदार रही। उन्होंने पहली ईनिंग में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और पाकिस्तान के दो गेंदबाजों को फंसाकर चलता कर दिया। रेहान ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू विकेट सऊद शकील को शिकार बनाकर लिया।

हावी हो रहे थे रेहान अहमद 

42वें ओवर में रेहान सऊद पर लगातार हावी हो रहे थे। रेहान की गेंद को टर्न मिल रहा था ऐसे में उन्होंने पांचवीं गेंद पर सऊद को बीट कर दिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने अगली गेंद डाली सऊद ने पैर आगे निकाला और इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पैड पर टकराकर उछल गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए PAK vs ENG: बेखौफ…मोहम्मद वसीम ने ठोक डाला इकलौता छक्का, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

ओली पोप ने लपका हैरतअंगेज कैच 

बॉल को उछलता देख सिली पॉइंट की ओर खड़े फील्डर ओली पोप ने दौड़ लगा दी। इधर बॉल हवा में थी, उधर पोप ने छलांग लगा दी और जैसे ही बॉल नीचे आई उन्होंने जमीन में लोटकर ऐसा शानदार कैच पकड़ा कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। पोप की टाइमिंग इतनी शानदार थी कि वे एक पल के लिए भी चूकते तो कैच ड्रॉप हो सकता था, लेकिन उन्होंने शानदार कैच लेकर शकील को पवेलियन रवाना कर दिया।

और पढ़िएIND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात

---विज्ञापन---

23 रन बनाकर आउट हुए सऊद

सऊद 23 रन बनाकर आउट हुए। रेहान ने इसके बाद अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी। उन्होंने 22 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे फहीम अशरफ को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन दिखा दिया। रेहान ने पहली ईनिंग में 22 ओवर डाल 89 रन दिए और दो विकेट चटकाए। जैक लीच ने 31 ओवर में 140 रन देकर 4 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने पहली पारी में 79 ओवर खेलकर 304 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 7 रन पर एक विकेट खो चुका है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 17, 2022 07:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola