नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन कई दिलचस्प नजारे सामने आए। दूसरे दिन इंग्लिश टीम 354 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान के स्पिनर दूसरे दिन हावी रहे और उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया। मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी का जादू चलाया और चार विकेट चटका डाले।
ओली रॉबिनसन को बनाया शिकार
उन्होंने लास्ट विकेट के रूप में तूफान मचा रहे ओली रॉबिनसन को खतरनाक गेंद पर बोल्ड कर होश उड़ा डाले। ये नजारा 82वें ओवर में देखने को मिला। ओली रॉबिनसन 19 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने तूफान मचाते हुए 5 चौके कूट डाले थे।
और पढ़िए – AUS vs SA: गाबा की पिच पर हाहाकार, कप्तान डीन एल्गर ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1604444340222320640
गोली की रफ्तार से आई गेंद
इतने में अबरार ने पिच का फायदा उठाया और शानदार गुगली डाल ओली रॉबिनसन को बोल्ड कर दिया। ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि ओली रॉबिनसन ने जैसे ही चौका कूटने के लिए बल्ला घुमाया, बॉल बल्ले को छकाते हुए सीधे स्टंप से जा टकराई। इससे पहले कि ओली कुछ समझ पाते, गोली की रफ्तार से अंदर आई बॉल ने चट्ट की आवाज की और उनके परखच्चे उड़ा दिए। इसके साथ ही अबरार ने इंग्लैंड की पारी को 354 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान ने पहली ईनिंग में 304 रन बनाए थे।
और पढ़िए – PAK vs ENG: नौमान अली ने बरपाया कहर, खाता भी नहीं खोल सके जो रूट, देखें वीडियो
अबरार ने चटकाए चार विकेट
दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं और वह 29 रन पीछे है। पाकिस्तान के लिए दूसरे दिन भी अबरार ने शानदार गेंदबाजी की। अबरार ने जैक क्रॉले को डक पर आउट कर दिया था। दूसरे दिन उन्होंने ओली पोप 51, मार्क वुड को 35 और ओली रॉबिनसन को 29 रन पर चलता कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
52 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines