नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने गदर मचा दिया। पाकिस्तान के स्पिनर नौमान अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए तो वहीं युवा गेंदबाज अबरार अहमद ने भी महफिल लूट ली। अबरार ने एक बार फिर अपनी जादुई स्पिन से चार बल्लेबाजों का शिकार किया। इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर पाकिस्तान के स्पिनर हावी रहे। नौमान अली ने तो अपनी गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट खाता भी नहीं खोल सके। नौमान ने दो लगातार गेंदों में दो विकेट चटकाए।
पहले बेन डकैट का किया शिकार
दूसरे दिन पहले सेशन में नौमान तीन ओवर डाल चुके थे। वह अपना चौथा ओवर डालने आए तो बेन डकैट 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। डकैट के लिए ओवर द विकेट गेंद डालने आए नौमान ने जैसे ही दूसरी गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद अंदर की घुसी चली गई। डकैट बल्ला घुमाते रह गए और बॉल उनके पैड से जा टकराई। नौमान ने जोरदार अपील की तो अंपायर ने भी बिना देर किए अंगुली उठा दी। अब बारी थी अगली गेंद की।
और पढ़िए – AUS vs SA: गाबा की पिच पर हाहाकार, कप्तान डीन एल्गर ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1604354332685656076
और पढ़िए – PAK vs ENG: आखिरी टेस्ट के बाद Azhar ali को दी गई शानदार विदाई, देखें VIDEO
खड़े ही रह गए जो रूट
डकैट के आउट होने के बाद जो रूट मैदान पर आए। रूट के लिए अराउंड द विकेट गेंद डालने आए नौमान ने जैसे ही अगली बॉल डाली, रूट ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए स्लिप की ओर चली गई। यहां खड़े फील्डर आगा सलमान ने शानदार कैच लेकर रूट को रवाना कर दिया। रूट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
नौमान अली ने चटकाए 4 विकेट
दो गेंदों में दो विकेट चटकाकर नौमान जोश से भर गए। इसके बाद उन्होंने रेहान अहमद और बेन फोक्स को शिकार बना डाला। नौमान ने रेहान को 1 और बेन फोक्स को 64 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। नौमान, अबरार और मोहम्मद वसीम की शानदार गेंदबाजी और फील्डर्स की शानदार फील्डिंग के चलते इंग्लैंड की टीम दूसरे दिन 354 रन पर ऑलआउट हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
28 mins agoना स्पिन खेल पा रहे, ना पेस! पाकिस्तान पर बोझ बने बाबर आजम
1 hr agoNZ में तबाही मचाने को तैयार अभिषेक शर्मा! निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड
1 hr agoमिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक मुकाम, बने 450 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का फैन की दीवानगी देख पिघला दिल, वीडियो वायरल
2 hrs agoICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, श्री चरणी और दीप्ति का दबदबा
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर चल रहे साई किशोर का रणजी में कमाल
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक
4 hrs agoमुख्य चयनकर्ता बनने के बाद प्रज्ञान ओझा के सामने हैं ये 3 बड़ी चुनौती
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines