Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
PAK vs ENG 3rd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है। इस मैच में पांचवे दिन की शुरुआत हो चुकी है और इंग्लैंड को जीत के लिए मात्र 55 रन बनाने हैं। इंग्लैंड अगर इस मैच को जीत जाती है तो वे पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप कर देगी। इसी के साथ बाबर आजम इतिहास के पन्नों में अपने नाम के आगे एक शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ लेंगे।
पाकिस्तान की टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए करीब 70 साल हो चुके हैं। यहां तक कि 68 साल पहले पाकिस्तान की टीम ने अपनी धरती पर टेस्ट सीरीज की शुरुआत की थी, लेकिन अभी तक टीम किसी भी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, अब पाकिस्तान की टीम उस शर्मनाक हार की कगार पर है, जो पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा। इंग्लैंड ने पहले दो मैच रोमांचक अंदाज में जीते थे।
पाकिस्तान ने पहली पारी में 304 और दूसरी पारी में 216 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे। अब इंग्लैंड के लिए जीत के लिए 55 रनों की जरूरत है। दूसरी पारी में जैक क्राली 41, जबकि रेहान अहमद 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इनन दोनों बल्लेबाजों को पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने पवेलियन भेजा।
अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, अजहर अली, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, फहीम अशरफ, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जैक लीच
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।