---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs ENG: बेखौफ…मोहम्मद वसीम ने ठोक डाला इकलौता छक्का, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच शनिवार से तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 79 ओवर ही खेल सकी और 304 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। उन्होंने 123 गेंदें खेलीं और 9 चौके ठोके। मोहम्मद […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच शनिवार से तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 79 ओवर ही खेल सकी और 304 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। उन्होंने 123 गेंदें खेलीं और 9 चौके ठोके।

मोहम्मद वसीम ने छक्का ठोक खोला खाता 

बाबर के पार्टनर मोहम्मद रिजवान सिर्फ 19 रन ही बना सके। आगा सलमान ने 56 और अजहर अली ने 45 रन जड़े। हालांकि पाकिस्तान की ओर से निचले क्रम पर उतरे मोहम्मद वसीम को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं ठोक पाया। वसीम ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिए पहली पारी में इकलौता छक्का कूटा।

---विज्ञापन---

ये नजारा 77वें ओवर में देखने को मिला। पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले मोहम्मद वसीम जूनियर 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वसीम ने तीन गेंदें खेल ली थी, लेकिन एक भी रन नहीं बना सके थे। ऐसे में रनों के लिए उनकी बेकरारी बढ़ती जा रही थी।

और पढ़िएIND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात

---विज्ञापन---

नाबाद रहे मोहम्मद वसीम 

डेब्यू मैच में खाता खोलने को उत्साहित मोहम्मद वसीम को जैसे ही लीच ने इस ओवर की आखिरी गेंद डाली, वसीम आगे बढ़े, उनके बल्ले के नीचे से धूल हटी और उन्होंने लॉन्ग ऑन की ओर ऐसा करारा छक्का कूटा कि लीच बस देखते ही रह गए। छक्का ठोक खाता खुलता देख मोहम्मद वसीम खुश हो गए। वसीम इससे पहले कि और रन ठोकते उनके साथ खड़े बल्लेबाज अबरार अहमद को जैक लीच ने 79वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड मार दिया। अबरार चार रन बनाकर आउट हुए जबकि वसीम नाबाद रहे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए PAK vs ENG: बेखौफ…मोहम्मद वसीम ने ठोक डाला इकलौता छक्का, देखें वीडियो

297 रन से पीछे चल रही है इंग्लैंड 

बहरहाल, पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन देखने लायक होगा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 7 रन बनाकर एक विकेट खो चुकी है और 297 रन से पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम क्या कमाल करती है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 17, 2022 08:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola